Tuesday, April 22, 2025

सहारनपुर में युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर की आत्महत्या 

सहारनपुर (गागलहेडी)। भाभरी गांव में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि युवक नशे का आदी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाभरी निवासी विशांत (23) पुत्र विनोद ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी।

मुज़फ्फरनगर में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

पता चलने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार विशांत नशे का आदी था। वह पिछले कुछ दिनों से ज्यादा बातचीत भी नहीं करता था। वह अविवाहित था और भगवानपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था। उधर, पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  निशिकांत दुबे पर संजय राउत की बड़ी प्रतिक्रिया
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय