Friday, May 9, 2025

मुज़फ्फरनगर के भोपा में राजवाहे से मिला यूसूफपुर के वृद्ध का शव, परिजनों में मचा कोहराम

मोरना। लापता का शव राजवाहे में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। किसान की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर निवासी 55 वर्षीय किसान ओमवीर सिंह पुत्र भोपाल रविवार की शाम किसी कार्य से घर से बाहर गया था। देर रात तक ओमवीर के घर वापस न लौटने पर चिंतित परिजनों ने ओमवीर की तलाश की किन्तु उसका कोई पता नहीं चल सका।

सोमवार की सुबह ग्रामीणों को भोपा में स्थित राजवाहे में एक शव दिखाई पड़ा, तो सनसनी फैल गयी। परिजनों ने शव की शिनाख्त लापता ओमवीर के रूप में की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बताया कि राजवाहे पर रखे गए सीमेंट के खंभे पर चलते समय ओमवीर का पैर फिसल गया तथा राजवाहे के पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ओमवीर की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सुधा व बेटे दीक्षित को छोड़ गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय