Thursday, April 10, 2025

ग्रेटर नोएडा में प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ 1 गिरफ्तार, 480 नशीली गोलियां

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक फर्स्ट पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली गोलियां बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। आरोपी कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों को गोलियों की सप्लाई करता था।

थाना इकोटेक प्रथम पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 480 नशीली गोलियां (एलप्रजोलम) बरामद की हैं। आरोपी शाकिर को थाना क्षेत्र के गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसने अपनी एक दवाइयों की दुकान भी खोल रखी है, जिसकी आड़ में वह दिल्ली से प्रतिबंधित नशीली गोलियां लाकर नशे के प्रयोजन के लिए बेचता था।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा में प्रिया गोल्ड कंपनी आपदा प्रबंधन में निकला फिसड्डी, जिला प्रशासन भेजेगा नोटिस
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय