Saturday, October 5, 2024

बंगाल में महिला को सड़क पर घसीटा,नंगाकर पीटा,भाजपा ने कहा- वो पार्टी पदाधिकारी

​​​​​​​कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कूचबिहार जिले में पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महिला पदाधिकारी रोसोनारा खातून को घर से खींचकर सड़क पर घसीटा गया और नंगा कर पीटा गया।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में कूचबिहार जिले में पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महिला पदाधिकारी रोसोनारा खातून को घर से खींचकर सड़क पर घसीटा गया और नंगा कर पीटा गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर भाजपा बनाम TMC की लड़ाई शुरू हो गई है। घटना की शिकायत बंगाल भाजपा के नेताओं ने मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग और अल्पसंख्यक आयोग से की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि महिला मोर्चा की एक नेता की गोखसदांगा में TMC के गुंडों ने पिटाई की। सार्वजनिक रूप से उनके कपड़े फाड़ दिए। वह अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही।

घटना पर पुलिस ने कहा- मामले को राजनीतिक और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। 3 महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला के एक रिश्तेदार को भी तस्वीरें खींचने और अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कूच बिहार के एमजेएन अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला ने बताया- TMC की महिलाओं ने उन्हें नंगा कर दिया और पानी में डुबाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर TMC में नहीं शामिल हुई तो और प्रताड़ित किया जाएगा। मैं बेहोश हुई तो छोड़ दिया गया।

TMC के एक नेता ने बताया- पीड़ित के पिता की शिकायत में कहा गया है कि पारिवारिक विवाद की वजह से पड़ोसियों ने उकी बेटी पर हमला किया। उन लोगों ने बेटी के बाल पकड़े। उसे घसीटा और निर्वस्त्र कर पिटाई की। घटना संपत्ति के एक विवाद से जुड़ा है। इसे सांप्रदायिक बनाने की कोशिश की जा रही है। बाद में महिला ने पिता ने मीडिया से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने की वजह से उस पर हमला हुआ।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने दावा किया कि यह घटना कूचबिहार जिले के माथाभांगा विधानसभा के रामठेंगा बाजार में हुई। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की सदस्य रोसोनारा खातून को उसके बाल पकड़कर घसीटा गया और शारीरिक हमला किया गया।

वहीं, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा- एक सभ्य समाज में इस तरह की घटना कलंकित करने वाली है। पुलिस ने SP के कहने के बाद FIR दर्ज की। पुलिस ने पीड़ित के ही एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम FIR में भी नहीं था।

राज्य की महिला और बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने कहा- भाजपा संकीर्ण राजनीति पर उतर आई है। पयचिम बंगाल के लोगों ने उसे खारिज कर दिया है। उन्हें ऐसी राजनीति करनी चाहिए जिससे राज्य का भला हो।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय