Friday, September 20, 2024

मेरठ में धर्म परिवर्तन के लिए लालच देने की कोशिश करते हुए व्यक्ति को पकड़ा

मेरठ। जिले के एक गांव में धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दौराला के पास गांव वझील पुर निवासी अश्वनी वेटनरी कंपनी के डिप्टी रीजनल मैनेजर है। अश्वनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया रविवार को सुबह गांव में नाई की दुकान पर बाल कटवाने के लिए गया था। उसी समय बाइक पर एक व्यक्ति आया। उसने अपने बैग से धार्मिक ग्रंथ निकाला और उसके अनुसार धर्म का प्रचार करने लगा। उसने प्रलोभन देते हुए कहा उसके बताए धर्म को अपनाने और अपने घर व गांव में प्रार्थना कराने पर उसकी मदद की जाएगी।

 

इतना ही नहीं अन्य लोगों को धर्म से जोड़ने पर कमीशन दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसकी बाइक को जब्त किया और उसे थाने ले गई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय