Saturday, April 19, 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन किया

 

 

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भुवनेश्वर के जनता मैदान में ‘उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे। यह दो दिवसीय सम्मेलन (28-29 जनवरी) राज्य को निवेश का प्रमुख गंतव्य बनाने और पूर्वोदय विजन को साकार करने के लिए आयोजित किया गया है।

निरंजनी अखाड़े में बनाए गए दो नए महामंडलेश्वर, सनातन मजबूत करने का करेंगे काम

सम्मेलन में 7,500 से अधिक व्यापारिक प्रतिनिधियों और प्रमुख उद्योगपतियों के शामिल होने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को नए भारत का प्रतीक बताते हुए कहा, “पूर्वी भारत देश का विकास इंजन है। कच्चे माल के निर्यात और तैयार उत्पादों के आयात को खत्म कर मूल्य संवर्धन पर जोर देना होगा।”

विष्णु शंकर जैन की हत्या की थी साज़िश, देश में भड़काना था दंगा, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि आसियान देशों ने ओडिशा के साथ व्यापार संबंध मजबूत करने में रुचि दिखाई है। प्रधानमंत्री ने ‘मेक इन ओडिशा’ प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया, जिसमें राज्य की औद्योगिक उपलब्धियों और एक जीवंत औद्योगिक इकोसिस्टम को प्रदर्शित किया गया।

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होगी, भारत-चीन ने लिया फैसला

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत सीईओ और प्रमुख उद्योगपतियों के साथ गोलमेज बैठकें, बी2बी चर्चा और नीतिगत सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का लक्ष्य राज्य को एक औद्योगिक केंद्र और प्रमुख निवेश स्थल के रूप में स्थापित करना है।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में पेड़ पर लटकी मिली लवारिस युवक की लाश, पुलिस कर रही पड़ताल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय