Friday, April 11, 2025

मेरठ में मुठभेड़: पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा छिनैती का आरोपी गोली लगने से घायल

मेरठ। थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा छिनैती की घटना में गिरफ्तार अभियुक्त को फोन बरामदगी के लिए जाते समय पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। थाना सदर बाजार क्षेत्र के भूसामंडी चौकी क्षेत्र में एक महिला के साथ मोबाइल छिनैती की घटना हुई थी।

 

 

जिसके संबंध में थाना सदर बाजार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो अभियुक्त सागर पुत्र कृष्ण कुमार व हरीश पुत्र सुभाष कश्यप निवासीगण मोक्षपुरी थाना टीपीनगर जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी द्वारा छीने गये फोन बरामदगी के लिए उसको वीसी लाइन चौकी क्षेत्र रजबन ले जाया जा रहा था।

 

 

 

इस दौरान उसके सब इंस्पेक्टर विनय कुमार की पिस्टल छीनकर भागते हुए पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त सागर पुत्र कृष्ण कुमार के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। आरोपी सागर को उपचार हेतु पीएल शर्मा अस्पताल भेजा गया है। आरोपी सागर के द्वारा पूर्व में भी थाना टीपीनगर क्षेत्र में छिनैती की घटना को अंजाम दिया गया था।

यह भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश : मथुरा में हनी ट्रैप का शिकार बने रिटायर्ड कर्नल, जांच में जुटी पुलिस
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय