Thursday, April 10, 2025

आंधी और बारिश से शहर से देहात तक अंधेरा, कई इलाकों में पानी नहीं मिला

मेरठ। जिले में आंधी और बारिश ने शहर से देहात तक अंधेरा कर दिया। कई जगह पेड़ टूट गए। शहर की ढाई लाख आबादी को 11 घंटे तक बिजली और पानी नहीं मिला। आंधी में आम की फसल को बहुत नुकसान हुआ है। शाहजहांपुर की मंडी में कच्चा आम मात्र 5 रुपये किलो बिका। वहीं शास्त्रीनगर, मंगतपुरम, फूलबाग काॅलोनी, मोहकमपुर में 9 से 11 घंटे तक बिजली गायब रही।

तेज हवा के कारण जागृति विहार सेक्टर 8 क्षेत्र में 11 केवी की लाइन का तार टूट गया। इस कारण पूरे जागृति विहार में 10 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इस कारण क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। यही हाल रजबन क्षेत्र का भी रहा। यहां पेड टूटकर 11 केवी की लाइन के ऊपर गिर गया, जिस कारण क्षेत्र की बिजली गुल रही। देर शाम तक विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाया और विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई। शास्त्रीनगर के ब्लॉक, एल ब्लॉक, लोहिया नगर में भी 11 केवी की लाइन में हवा और बारिश के कारण फाल्ट हुए। इस कारण इन क्षेत्रों में भी सुबह के समय बिजली नहीं रही।

दिल्ली रोड स्थित मंगतपुरम, सूर्या पैलेस, सूर्यापुरम, मेजर ध्यानचंद नगर, जाकिर काॅलोनी, विकासपुरी, मंगलपांडे नगर, पांडव नगर, न्यू प्रभात नगर, साकेत, हापुड़ रोड, जयभीम नगर में 10.30 घंटे बाद आपूर्ति सुचारु हो पाई। पल्लवपुरम फेज वन, फेज दो, उदय सिटी काॅलोनी, मोदी काॅलोनी, जनता काॅलोनी, अप्पू एंक्लेव, रुडकी रोड काॅलोनी, मधुर एंक्लेव, अक्षरधाम काॅलोनी, विवेक विहार काॅलोनी आदि में 50 हजार से अधिक लोग पानी के लिए तरस गए। अधीक्षण अभियंता शहर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि कई जगह पर तेज हवा के कारण फाल्ट और तार टूटने के मामले सामने आए थे। जिनको दुरूस्त करने में काफी समय लगा।

यह भी पढ़ें :  अनुशासनहीनता पर सख्त हुए जयंत चौधरी, RLD युवा विंग की मेरठ जिला व नगर कार्यकारिणी भंग
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय