Tuesday, April 15, 2025

सहारनपुर में बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भाकियू टिकैत के बैनर तले किसानों ने किया तीसरे दिन भी धरना जारी

सहारनपुर (नागल)। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर बजाज शुगर मिल गांगनोली पर भाकियू टिकैत के बैनर तले किसानों द्वारा दिया जा रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष मूसा प्रधान ने कहा कि आज किसानों की दयनीय स्थिति के लिए मिल प्रबंध तंत्र व प्रशासन जिम्मेदार है।
उन्होंने कहा कि जब तक किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, चौधरी सुदेश पाल, मा सत्यपाल सिंह, जिले सिंह, सोनू चौधरी, नीटू चौधरी, अनिल, रणवीर सिंह, रविंद्र, गुरबचन, भूरा, विनीत, कालूराम प्रधान, अजय कांबोज, योगेंद्र सिंह पप्पू, मूसा प्रधान, वसीम, मरगूब, फुरकान, विनोद खन्ना, शहजाद, कुर्बान, तैय्यब, डॉ सचिन, इंतजार, इंतखाब, जुल्फान, गुलजार, मरगूब, आबिद, अफजाल आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :  सगी बहन ही बनी शिकार: सहारनपुर में भाई ने साथियों संग रची 50 हजार की लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय