Saturday, April 12, 2025

मेरठ में डेंगू के मिले 17 मरीज, जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड

मेरठ। जिले में डेंगू फैलता जा रहा है। शुक्रवार को डेंगू के 17 नए मरीज़ मिले। ये मरीज़ ब्रह्मपुरी, कैंट, जानी, शकूरनगर, लल्लापुरा, दौराला, जाहिदपुर, मवाना, राजेंद्र नगर, साबुन गोदाम, पल्हेड़ा और रोहटा के रहने वाले हैं। इस साल अब तक डेंगू के 283 मरीज़ मिल चुके हैं।

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। गनीमत है अभी तक कोई मरीज़ गंभीर नहीं है। सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। घर या आसपास पानी भरा न रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें :  आईपीएल के फैन पार्क में मेरठ भी शामिल, हर चौका—छक्का बढ़ाएगा क्रिकेट फैंस की धड़कन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय