Monday, April 28, 2025

गाजियाबाद में वसुंधरा का एक्यूआई 200 के पार, पारा में आया उछाल

गाजियाबाद। गाजियाबाद में पिछले तीन दिनों से तापमान में वृद्धि जारी है। आज बुधवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है।

 

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम को लिखी चिट्ठी- मुज़फ्फरनगर में कूड़ा कलेक्शन कंपनी का रोका जाए भुगतान !

[irp cats=”24”]

बढ़ते तापमान ने की गाजियाबाद वासियों की हालत खराब

गाजियाबाद में समय से पहले गर्मी ने दस्तक दे दी है। तापमान बढ़ रहा है और इसी के साथ लोगों की मुसीबतें भी! फरवरी अभी बीती भी नहीं और लोगों को तीखी धूप और कड़ी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी बढ़ते तापमान के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव ने बताया कि समुद्री हवा में देरी और तेज पूर्वी हवा के कारण अभी और दो दिन गर्मी की संभावना है।

 

बुलंदशहर में दलित की बारात में घुड़चढ़ी पर हमला, दूल्हे व बारातियों को पीटा, सपा का प्रतिनिधिमंडल जाएगा आज

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि फरवरी माह में जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है। उससे आने वाले दिनों में गर्मी और लू की संभावना बन रही है। इसके लिए लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चों, बीमार और बुजुर्गों को ख्याल रखने की चेतावनी दी है।

 

मुज़फ्फरनगर में परिजनों ने तोड़ दिया था रिश्ता, युवती पहुँच गई पुलिस चौकी, पुलिस ने करा दी दोनों की शादी

 

गाजियाबाद की वायु गुणवत्ता भी अब बेहद खराब श्रेणी में पहुंच रही है। वसुंधरा का एक्यूआई 225 दर्ज किया गया। जो कि रविवार को 100 के नीचे था। वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में पहुंचने से प्रदूषण का स्तर भयावह होता जा रहा है।
मंगलवार की शाम 5.30 बजे इंदिरापुरम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 था। जबकि संजय नगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 के नीचे यानी 78 दर्ज किया गया। अन्य जगहों की अपेक्षा संजय नगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहतर रहा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय