Saturday, March 29, 2025

अरूण गोविल के पक्ष में भाजपा ने झोंकी ताकत, युधिष्ठिर और लक्ष्मण करेंगे प्रचार

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी अरुण गोविल के पक्ष में भाजपा ने ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी रैली कर चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर रामायण में राम बने अरुण गोविल के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं, वहीं रामायण में युधिष्ठिर और लक्ष्मण का पात्र निभाने वाले कलाकार भी जल्द ही मेरठ आएंगे।

 

रामायण में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान की ओर से वीडियो जारी कर उनके पक्ष में वोट की अपील की जा रही है वह भी जल्द आने का दावा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी भी उनके पक्ष में जल्द ही मेरठ में वोट मांगते हुए दिखाई देंगे।

 

स्मृति ईरानी आज गढ़ रोड पर करेंगे महिला सम्मेलन स्मृति ईरानी गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में महिला सम्मेलन के जरिए वोटरों को साधेंगी। उधर, शनिवार को अरुण गोविल ने सदर स्थित वामन भगवान मंदिर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बाबा के दर्शन किए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय