Saturday, July 6, 2024

मुजफ्फरनगर में बीजेपी ने खोला अपना चुनावी कार्यालय, घोषणा से पहले ही कर दिया लोकसभा चुनाव का शंखनाद !

मुजफ्फरनगर। जनपद में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना चुनाव कार्यालय खोलकर चुनावी जंग का शंखनाद कर दिया है जबकि अब से पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि चुनाव की घोषणा होने से पूर्व ही किसी पार्टी द्वारा अपना चुनाव प्रचार कार्यालय खोला गया हो।

इस दौरान भाजपाईयों ने स्वामी दीपांकर महाराज की अगुवाई में लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट से हैट्रिक के साथ ही जीत का हवन करते हुए यज्ञ में आहुति प्रदान की है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाजपा नेताओं ने दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार भी देश की जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास के साथ कमल के फूल पर वोट देकर तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी। भाजपाईयों ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी से इस बार पूर्व से भी बड़े अंतर से भाजपा जीतने जा रही है।

जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि भाजपा संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। कार्यकर्ताओं को जीत का अंतर बढ़ाने के लिए काम करना है। विपक्ष की चुनौती को उन्होंने दरकिनार कर दिया। उन्होने कहा कि निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। हमारी योजनात्मक और संगठनात्मक पक्ष जो भी चुनाव के लिए आवश्यक हैं, वो सभी तैयार हैं। चुनाव के लिए विधानसभा और लोकसभा संचालन समितियां भी सक्रिय हैं। विधिवत चुनाव अभियान की शुरूआत आज से की जा रही है। जो भी कमल का फूल का निशान लेकर आयेगा, पार्टी के कार्यकर्ता उसी को चुनाव लड़ाने का काम करेगी। हमारे बूथ और पन्ना प्रमुख तक सभी टीमें तैयार हैं। जनता के बीच कार्यकर्ता सरकारों की उपलब्धियों को लेकर जा रहे हैं।

श्री सैनी ने कहा कि जनकल्याण की योजनाओं को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। 2024 का चुनाव पूर्व के चुनाव से भी बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं। विपक्ष की चुनौती के सवाल पर सुधीर सैनी ने कहा कि गठबंधन का कोई प्रभाव नहीं है।पहले भी हमने गठबंधन यहां पर देखें हैं। 2019 में भी भाजपा के खिलाफ यूपी में बड़ा गठबंधन हुआ था, उससे बड़ा गठबंधन नहीं हो सकता है। जिस दिन बूथ पर चुनाव होगा। उस दिन सभी कुछ राममय वातावरण दिखाई देगा।जनता अपना निर्णय मोदी जी की गारंटी पर देगी। 2014 से पहले भारत गरीब सा देश लगता था, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने दुनिया में अपना प्रभावशाली स्थान बनाया है। दूसरे दलों के लोगों का आकर्षण लगातार मोदी और योगी के नेतृत्व के कारण भाजपा की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में भी कुछ और लोग भाजपा का रूख कर सकते है।

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव में बड़ा इतिहास रचने का काम भाजपा करने जा रही है। यहां जो भी प्रत्याशी होगा वो पहले के मुकाबला काफी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगा। जनता में भाजपा के प्रति उत्साह बना हुआ है। आज से पार्टी के कार्यकर्ता कमल के फूल को ही प्रत्याशी मानकर चुनाव प्रचार में जुट जायेंगे।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की स्थापना से सनातनियों में जश्न का माहौल है। बलिदानियों को यह सच्ची श्रद्धांजलि है। आज पूरा देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में भी राममय वातावरण हुआ है। ये तभी संभव हुआ, जबकि जनता ने देश की बागडोर पीएम के रूप में नरेन्द्र मोदी के हाथों में सौंपी है। उन्होंने कहा कि 2024 में होने जा रहे चुनाव में मोदी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार सरकार बनायेगी।आज देश के उत्थान के साथ ही धर्म की रक्षा का काम भी हो रहा है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि देश में पीएम नरेन्द्र मोदी ने हर वर्ग और व्यक्ति के लिए काम किया है। भाजपा की जनकल्याण की नीति के कारण ही आज देश आर्थिक दिशा में ऊपर आया है। दुनिया ने मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया

है। उन्होंने लोकसभ चुनाव के लिए नया नारा ‘खिला रहेगा, फूल कमल का खिला रहेगा’, देते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का काम किया।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इसी नारे को लेकर जनता के बीच जायें। इस दौरान डॉक्टर सुधीर सैनी सपत्नीक यजमान रहे और पंडित बृज बिहारी अत्री ने पूजन कराया।

इस अवसर पर  परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान की धर्मपत्नी डाॅ. सुनीता बालियान के साथ भाजपाईयों ने हवन किया और जीत के प्रति विश्वास जताया।

इस दौरान मुख्य रूप से स्वामी दीपांकर महाराज, लोकसभा प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष बागपत नीरज शर्मा, लोकसभा संयोजक देवव्रत त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, अशोक कंसल, मिथलेश पाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, मेरठ जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप, ब्लाॅक प्रमुख अक्षय पुण्डीर, पूर्व चेयरमैन डाॅ. सुभाष चंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, हरेन्द्र शर्मा, श्रीमोहन तायल, रेणु गर्ग, सुषमा पुण्डीर, बिजेन्द्र पाल, सभासद बाॅबी त्यागी, नवनीत गुप्ता, अरविन्द राज शर्मा, जगदीश पांचाल, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मौ. सलीम सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय