Sunday, September 29, 2024

नोएडा के सर्फाबाद में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष

नोएडा । नोएडा के सर्फाबाद गांव में जमीन की पैमाइश व कब्जे के विवाद को लेकर थाना सेक्टर-113 के एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश का अपने चचेरे भाईयों से खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट के दौरान उसके चचेरे भाईयों ने हिस्ट्रीशीटर का सिर फोड़ दिया और उसके भाई को पीट पीट कर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जमीन किसकी है इसकी जांच के लिए सोमवार को प्राधिकरण व जिला प्रशासन से इसकी जानकारी की जायेगी। वहीं लोगों के मुताबिक यह जमीन पहले इन भाईयों के खानदान के नाम पर थी लेकिन बाद में जमीन बेच दी गई और अब  फिलहाल राज्य सरकार के नाम पर है। जिस पर दोनों ही पक्ष कब्जा कर क्रिकेट ग्राउंट व कुछ रेस्तरां बना कर किराया वसूल रहे है।
सेक्टर-113 थाना प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि सर्फाबाद गांव में सेक्टर-118 में खसरा नंबर 322 की जमीन पर रविवार को सर्फाबाद गांव निवासी विवेक यादव मिट्टी डलवा रहे थे। उसी दौरान उनका चचेरा भाई राजीव यादव अपने भाई संजीव यादव के साथ पहुंचा और जमीन का वह टुकड़ा अपने हिस्से का बताने लगा। इसी दौरान विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर विवेक यादव की तरफ से उनके चचेरे भाई बालेश्वर, अर्जुन यादव व आकाश आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। इस मारपीट की घटना के बाद विवेक यादव थाना सेक्टर-113 पहुंच गया और उसने अपने साथा हुई मारपीट की जानकारी दी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि दूसरा पक्ष राजीव यादव व उसका भाई भी घायल हुआ है। जो कि थाने या चौकी पर न जाकर अस्पताल में भर्ती हुआ है। जिसका एक विडियो भी सोशल मीडिया पर खून से लतपथ वाला वायरल हुआ है। इस जानकारी पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच की। जांच के बाद राजीव यादव के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विवेक समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक घायल राजीव यादव थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज है।
दारोगा को भी पीटने के आरोप के चलते सुर्खियों में रहा है राजीव यादव
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सर्फाबाद निवासी राजीव यादव कुछ साल पहले जांच के लिए उसके गांव गए थाना सेक्टर-49 में तैनात रहे एक दारोगा को बंधक बना कर पीटने के मामले में सुर्खियों में रहा था। इसके अलावा सेक्टर-71 शिव शक्ति अपार्टमेंट (जनता फ्लैट) में उसकी दहशत कई सालों तक रही। पुलिस की सख्ती होने पर उसने जनता फ्लैट में आना जाना बंद किया। वहीं उसके भाई संजीव पर भी कई गंभीर आरोप है। राजीव यादव फिलहाल समाजवादी पार्टी से अपने आप को जुड़ा नेता बताता है। कई बार पूर्व मुख्यमंत्री के नोएडा दौरे के दौरान मंच व उसके आसपास भी देखा गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय