इस्लामाबाद दहला: जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 24 की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित इमाम बारगाह (धार्मिक स्थल) में शुक्रवार को जबरदस्त धमाका हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है। मीडिया आउटलेट डॉन के अनुसार इस्लामाबाद में एक इमाम बारगाह में धमाके के बाद कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। धमाके की खबर राजधानी के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़े से मिली है। जहां यह धमाका हुआ है, वह शिया मस्जिद बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है।
पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। राजधानी के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमस), और सीडीए अस्पताल में इमरजेंसी लगा दी गई है। पीआईएमस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) के निर्देश पर अस्पताल में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट को एक्टिव कर दिया गया है। वहीं हम मीडिया हाउस ने इस्लामाबाद जिला प्रशासन के हवाले से बताया कि करीब 10 घायलों को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में शिफ्ट किया गया है। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान और जांच जारी रहने के कारण धमाके वाली जगह के आसपास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
डॉन के मुताबिक शुक्रवार की घटना 11 नवंबर, 2025 को इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में एक जिला और सत्र न्यायालय कोर्ट बिल्डिंग के बाहर हुए सुसाइड ब्लास्ट के तीन महीने से भी कम समय बाद हुई है। उस ब्लास्ट में बारह लोग मारे गए थे और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस धमाके की टाइमिंग अहम है। दरअसल, पाक सशस्त्र बल दावा कर रहे हैं कि वो सशस्त्र आतंकियों का खात्मा कर रहे हैं। एक दिन पहले ही इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा था कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ों और क्लीयरेंस ऑपरेशन्स में करीब 216 आतंकवादियों को मार गिराया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां