ईरान की ओर बढ़ रहा 'विशाल बेड़ा,' ट्रंप बोले- डील करें तेहरान वरना नतीजे भुगतें

On

नोएडा में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस का सख्त अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई ये भी पढ़ें  नोएडा में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस का सख्त अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की ओर एक 'विशाल नौसैनिक बेड़ा' तैनात किया है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि ईरान बातचीत करना चाहता है, लेकिन अमेरिका की शर्तें स्पष्ट और सख्त होंगी। फॉक्स बिजनेस के लैरी कडलो को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने क्षेत्र में बढ़ी अमेरिकी सैन्य सक्रियता का जिक्र करते हुए कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, इस समय एक विशाल बेड़ा ईरान की ओर जा रहा है। देखते हैं क्या होता है।"

बिहार: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को राहत, मकान कब्जाने के मामले में अदालत ने दी जमानत ये भी पढ़ें  बिहार: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को राहत, मकान कब्जाने के मामले में अदालत ने दी जमानत

ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है ईरान समझौता करना चाहता है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है वे डील करना चाहते हैं। अगर वे ऐसा नहीं करते तो यह उनकी मूर्खता होगी।" हालांकि, ट्रंप ने साफ किया कि किसी भी समझौते में अमेरिका की मूल चिंताओं को शामिल करना जरूरी होगा।

तहसील खतौली में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अधिवक्ताओं का आंदोलन सातवें दिन भी प्रचंड: आर-पार की जंग का ऐलान, लखनऊ कूच की तैयारी ये भी पढ़ें  तहसील खतौली में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अधिवक्ताओं का आंदोलन सातवें दिन भी प्रचंड: आर-पार की जंग का ऐलान, लखनऊ कूच की तैयारी

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "डील अच्छी होनी चाहिए। कोई परमाणु हथियार नहीं, कोई मिसाइल नहीं, और बाकी सभी मुद्दे जिन्हें आप खत्म करना चाहते हैं।" साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या मौजूदा ईरानी शासन पर भरोसा किया जा सकता है।ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडेन की ईरान नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा, "ओबामा और बाइडेन ने ईरान के मामले में एक राक्षस खड़ा कर दिया। वह परमाणु समझौता सबसे बेवकूफी भरे समझौतों में से एक था जो मैंने देखा है।"

उन्होंने पहले ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी कार्रवाई का भी जिक्र किया और कहा, "पिछली बार हमने उनकी परमाणु क्षमता खत्म की थी, इस बार और करना पड़ेगा या नहीं, यह देखना होगा।"ट्रंप ने सैन्य तैनाती और कूटनीति को एक व्यापक रणनीति का हिस्सा बताया, जिसमें आर्थिक दबाव और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों शामिल हैं। उन्होंने दावा किया, "मैंने आठ युद्ध सुलझाए, जिनमें से कम से कम छह टैरिफ के जरिए सुलझे।" यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय गतिविधियों को लेकर तनाव बना हुआ है। पश्चिम एशिया में ईरान की भूमिका ऊर्जा बाजार, समुद्री मार्गों और भू-राजनीतिक समीकरणों को सीधे प्रभावित करती है। भारत, जिसके ईरान से ऐतिहासिक और आर्थिक संबंध हैं, खाड़ी क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखता है। ऊर्जा निर्भरता, कनेक्टिविटी परियोजनाएं, और समुद्री सुरक्षा भारत के लिए रणनीतिक रूप से अहम हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके विभूतिखंड स्थित 'वेव मॉल' (Wave Mall) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बुधवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

खतौली में पुलिया निर्माण पर हंगामा: शिवपुरी के लोगों ने रोका काम, ऊँचाई को लेकर जताई कड़ी नाराजगी

खतौली। नगर के मोहल्ला शिवपुरी में झारखंड मार्ग को जोड़ने वाली प्रस्तावित पुलिया का निर्माण विवादों के घेरे में आ...
खतौली में पुलिया निर्माण पर हंगामा: शिवपुरी के लोगों ने रोका काम, ऊँचाई को लेकर जताई कड़ी नाराजगी

गाजियाबाद के 4-स्टार होटल 'सरोवर पोर्टिको' में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर होती थी डील, 11 महिलाएं रेस्क्यू

   गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में स्थित मशहूर और लग्जरी 4-स्टार होटल 'सरोवर पोर्टिको' के भीतर...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद के 4-स्टार होटल 'सरोवर पोर्टिको' में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर होती थी डील, 11 महिलाएं रेस्क्यू

मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

मेरठ/मवाना। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला सिपाही की शादी के घर में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब दुल्हन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

बसपा का 'अनुशासन' हंटर: पूर्व मंडल प्रभारी यशपाल सिंह पार्टी से निष्कासित, चुनाव से पहले संगठन में बड़ी सफाई

बुलन्दशहर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कड़ा...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बसपा का 'अनुशासन' हंटर: पूर्व मंडल प्रभारी यशपाल सिंह पार्टी से निष्कासित, चुनाव से पहले संगठन में बड़ी सफाई

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके विभूतिखंड स्थित 'वेव मॉल' (Wave Mall) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बुधवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

मेरठ/मवाना। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला सिपाही की शादी के घर में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब दुल्हन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

बसपा का 'अनुशासन' हंटर: पूर्व मंडल प्रभारी यशपाल सिंह पार्टी से निष्कासित, चुनाव से पहले संगठन में बड़ी सफाई

बुलन्दशहर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कड़ा...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बसपा का 'अनुशासन' हंटर: पूर्व मंडल प्रभारी यशपाल सिंह पार्टी से निष्कासित, चुनाव से पहले संगठन में बड़ी सफाई

योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का 'ऐतिहासिक' बजट: बेटियों की शादी पर अब ₹1.01 लाख, युवाओं को 10 लाख नौकरियां; सहारनपुर-नेपाल बॉर्डर तक बनेगा नया कॉरिडोर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9 लाख 12 हजार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का 'ऐतिहासिक' बजट: बेटियों की शादी पर अब ₹1.01 लाख, युवाओं को 10 लाख नौकरियां; सहारनपुर-नेपाल बॉर्डर तक बनेगा नया कॉरिडोर

सर्वाधिक लोकप्रिय