बजट 2026: रोजगार सृजन के लिए पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, देश में शीर्ष 50 स्थल किए जाएंगे विकसित

On

 

ये भी पढ़ें  मकर राशि में चमकेंगे शुक्र, रवि पुष्य योग के साथ चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल

ये भी पढ़ें  बलूचिस्तान में भीषण रक्तपात: बलूच लड़ाकों के हमलों में 70 से ज्यादा की मौत, जेल तोड़कर कैदी छुड़ाए

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश करते हुए देश के विभिन्न वर्गों को कई सौगातें दीं, जिसमें रोजगार, शिक्षा, कृषि, और छोटे शहरों के विकास पर फोकस किया गया। बजट में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बौद्ध स्थल के विकास और नए 5 पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा की गई।  रोजगारपरक विकास के लिए सरकार ने पर्यटन को लेकर गहन कौशल विकास कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही है।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में क्रूरता की हदें पार: सीएमओ दफ्तर के पास कट्टे में मिला गौवंश का जला शव, हिंदूवादी संगठनों का जोरदार हंगामा

 

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "महायान/वज्रयान परंपराओं का एक सभ्यतागत संगम है। जहां अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बौद्ध परिपथों के विकास के लिए एक योजना शुरू करने का प्रस्ताव रखती हूं। इस योजना में मंदिरों और मठों का संरक्षण, तीर्थयात्रा व्याख्या केंद्र, संपर्क, और तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं शामिल होंगी। दुर्गापुर में एक सुव्यवस्थित केंद्र के साथ एकीकृत पूर्वी तटीय औद्योगिक गलियारे का विकास होगा और अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पर्यटन स्थलों के निर्माण का प्रस्ताव है। साथ ही पूर्वोदय राज्यों में 4,000 ई-बसों की व्यवस्था का प्रस्ताव भी है।

 

 

मंदिरों और मठों के विकास के अलावा बजट में रोजगार प्रेरित विकास के लिए पर्यटन को भी महत्व दिया गया है, जिसमें देश में शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों को राज्यों की भागीदारी से चैलेंज मोड माध्यम से विकसित किया जाएगा। तीर्थ और पर्यटन स्थलों के होटलों की अवसंरचना को एचएमएल में शामिल किया जाएगा। पर्यटन स्थलों के साथ रोजगार के विकास के लिए होमस्टे के लिए मुद्रा ऋण दिया जाएगा। युवाओं के लिए गहन कौशल विकास की शुरुआत होगी और आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व वाले स्थानों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, खासकर वे स्थान जो भगवान बुद्ध के जीवन काल से संबंधित हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ पर्यटक समूहों के लिए वीजा शुल्क छूट भी देने का प्रस्ताव है और ई-वीजा की सुविधाओं की शुरुआत का भी प्रस्ताव है।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

वेस्ट यूपी में मौसम का 'तांडव': मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 4 फरवरी तक छाया रहेगा घना कोहरा

मुजफ्फरनगर/मेरठ। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड की वापसी हुई है। मौसम विभाग (IMD)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
वेस्ट यूपी में मौसम का 'तांडव': मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 4 फरवरी तक छाया रहेगा घना कोहरा

साप्ताहिक राशिफल: 3 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक

फरवरी का यह प्रथम पूर्ण सप्ताह ग्रहों की चाल के हिसाब से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह सूर्य...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  राशिफल 
साप्ताहिक राशिफल: 3 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक

आज 3 फरवरी का टैरो राशिफल, हनुमानजी की कृपा से 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

कल 3 फरवरी दिन मंगलवार है और यह दिन बजरंगबली को समर्पित माना जाता है। इस शुभ दिन पर ग्रहों...
धर्म-अध्यात्म 
आज 3 फरवरी का टैरो राशिफल, हनुमानजी की कृपा से 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

यूपी पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 384 हेड कांस्टेबल बने दरोगा, मुख्यालय ने जारी की पदोन्नति सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सोमवार को बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के प्रमोशन का आदेश जारी किया गया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 384 हेड कांस्टेबल बने दरोगा, मुख्यालय ने जारी की पदोन्नति सूची

नोएडा: 'आई होम मास्टर' कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला गुड्डू आलम गिरफ्तार

    नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने इंटीरियर डिजाइनिंग के नाम पर देशभर के ग्राहकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: 'आई होम मास्टर' कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला गुड्डू आलम गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

वेस्ट यूपी में मौसम का 'तांडव': मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 4 फरवरी तक छाया रहेगा घना कोहरा

मुजफ्फरनगर/मेरठ। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड की वापसी हुई है। मौसम विभाग (IMD)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
वेस्ट यूपी में मौसम का 'तांडव': मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 4 फरवरी तक छाया रहेगा घना कोहरा

यूपी पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 384 हेड कांस्टेबल बने दरोगा, मुख्यालय ने जारी की पदोन्नति सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सोमवार को बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के प्रमोशन का आदेश जारी किया गया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस में बड़ा प्रमोशन: 384 हेड कांस्टेबल बने दरोगा, मुख्यालय ने जारी की पदोन्नति सूची

लखनऊ: ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के पहले टेंडर को मिली हरी झंडी, चारबाग से वसंत कुंज तक बिछेगा पटरियों का जाल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मेट्रो के दूसरे चरण यानी ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (लाइन-2) के निर्माण की दिशा में सोमवार को उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के पहले टेंडर को मिली हरी झंडी, चारबाग से वसंत कुंज तक बिछेगा पटरियों का जाल

सहारनपुर: कूड़ा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी लगने से 10वीं के छात्र की मौत

सहारनपुर। जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव तितपाल में कूड़ा डालने जैसे मामूली विवाद ने खूनी रूप अख्तियार कर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कूड़ा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी लगने से 10वीं के छात्र की मौत