दरी पर बैठे पीएम मोदी की फोटो पर दिग्विजय सिंह का तंज..कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में बैठकर सीएम-पीएम बना

On
अर्चना सिंह Picture

 

 

नयी दिल्ली । कांग्रेस कार्यसमिति की यहां शनिवार की बैठक से ठीक पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जन संघ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करती सोशल मीडिया पर प्रेषित एक टिप्पणी चर्चा का केन्द्र बन गयी।

और पढ़ें बीजापुर में सीबीआई का बड़ा एक्शन: डाक विभाग के 4 कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संघ के कटु आलोचकों में गिने जाने वाले सिंह ने 'एक्स' पर एक पुरानी फोटो पोस्ट की, जिसमें वर्तमान प्रधानमंत्री और तबके संघ के एक कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास जमीन (दरी) पर बैठे हैं। श्री सिंह ने इस फोटो के साथ लिखा, " कोरा साइट पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार आरएसएस का ज़मीनी स्वयंसेवक एवं जनसंघ@बीजेपी4इंडिया का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री एवं देश का प्रधानमंत्री बना। यह 'संघटन' की शक्ति है।"

और पढ़ें 'यदुवंश' पर विवादित बयान देने वाले कथावाचक ने मांगी माफी, इंद्रेश उपाध्याय बोले- 'यादव समाज मेरा अपना, हृदय को ठेस पहुंची तो क्षमाप्रार्थी'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुके सिंह ने इस पोस्ट के नीचे लिखा, 'जय सिया राम।'प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फोटो 14 मार्च 1995 को गांधीनगर में भाजपा के श्री केशूभाई पटेल के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह की है।

और पढ़ें तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली नेशनल हाइवे पर हुए हादसे में घायल दो लोगों ने तोड़ा दम, अब तक नौ की मौत

दिग्विजय सिंह ने बाद में कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं के सवालों की बौछार के बीच कहा, "मैंने आरएसएस और मोदी की तारीफ नहीं की है। मैंने संगठन की बात की है। मैं आरएसएस और मोदी का घोर विरोधी हूं। जो कुछ कहना था, मैंने कह दिया।"

इससे पहले सिंह ने 19 दिसंबर को लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक्स पर लिखा था, "राहुल गांधी जी , सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर आप बिल्कुल सही हैं। (आपको) पूरे नंबर। अब कृपया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर भी ध्यान दें। जैसे भारतीय निर्वाचन आयोग को सुधारों की ज़रूरत है, वैसे ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भी है। आपने "संगठन सृजन" से शुरुआत की है, लेकिन हमें और ज़्यादा व्यावहारिक विकेन्द्रीकृत कामकाज की ज़रूरत है। मुझे यकीन है कि आप ऐसा करेंगे क्योंकि मुझे पता है कि आप यह कर सकते हैं। बस दिक्कत यह है कि आपको 'मनाना' आसान नहीं है!"

सिंह ने इस पोस्ट के अंत में भी 'जय सिया राम' लिखा। उन्होंने इस पोस्ट में गांधी, चुनाव आयोग और कांग्रेस को टैग किया था। वह शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भी शामिल हुए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

Mahindra की ये तीन SUVs बनीं 2025 की सबसे बड़ी हिट जानिए क्यों हर ग्राहक कर रहा है पसंद

आज हम बात करने वाले हैं Mahindra के उस शानदार सफर की जिसने साल 2025 को कंपनी के लिए यादगार...
ऑटोमोबाइल 
Mahindra की ये तीन SUVs बनीं 2025 की सबसे बड़ी हिट जानिए क्यों हर ग्राहक कर रहा है पसंद

अमरोहा में बड़ी चोरी: कलेक्ट्रेट कॉलोनी में चोरों ने बोला धावा, लाखों के गहने और नकदी पार

   अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में अति सुरक्षित समझी जाने वाली कलेक्ट्रेट कालोनी में चोरों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में बड़ी चोरी: कलेक्ट्रेट कॉलोनी में चोरों ने बोला धावा, लाखों के गहने और नकदी पार

Mahindra XUV 7XO की भव्य एंट्री 5 जनवरी 2026 को प्रीमियम फीचर्स के साथ मचाएगी तहलका

आज हम बात करने वाले हैं Mahindra की आने वाली उस नई SUV की जो भारतीय बाजार में प्रीमियम अनुभव...
ऑटोमोबाइल 
Mahindra XUV 7XO की भव्य एंट्री 5 जनवरी 2026 को प्रीमियम फीचर्स के साथ मचाएगी तहलका

पलवल में दुकानदार से मारपीट व लूटपाट पर दो महिलाओं समेत दस पर मामला दर्ज

पलवल। जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में उधार के पैसे मांगने पर एक दुकानदार के साथ मारपीट और लूटपाट का...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
पलवल में दुकानदार से मारपीट व लूटपाट पर दो महिलाओं समेत दस पर मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर में विवाहिता पर जुल्म: मारपीट कर ससुराल वालों ने निकाला घर से, पति दहेज की मांग कर भाग गया सऊदी अरब

मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी पुत्री के ...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में विवाहिता पर जुल्म: मारपीट कर ससुराल वालों ने निकाला घर से, पति दहेज की मांग कर भाग गया सऊदी अरब

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में बड़ी चोरी: कलेक्ट्रेट कॉलोनी में चोरों ने बोला धावा, लाखों के गहने और नकदी पार

   अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में अति सुरक्षित समझी जाने वाली कलेक्ट्रेट कालोनी में चोरों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में बड़ी चोरी: कलेक्ट्रेट कॉलोनी में चोरों ने बोला धावा, लाखों के गहने और नकदी पार

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत, शव रखकर सड़क जाम करने पर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाजार से घर जा रहे बाइक सवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की माैत, शव रखकर सड़क जाम करने पर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

प्रयागराज में दिनदहाड़े गन पॉइंट पर लूट: बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी से छीने 70 हजार, वारदात CCTV में कैद

प्रयागराज। जिले के गंगानगर जोन अंतर्गत नवाबगंज थाना क्षेत्र के लाल गोपालगंज में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज में दिनदहाड़े गन पॉइंट पर लूट: बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी से छीने 70 हजार, वारदात CCTV में कैद

UP में शीतलहर का कहर: योगी सरकार ने बिछाया सुरक्षा कवच, 1247 रैन बसेरे सक्रिय और लाखों कंबलों का वितरण शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने आमजन को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP में शीतलहर का कहर: योगी सरकार ने बिछाया सुरक्षा कवच, 1247 रैन बसेरे सक्रिय और लाखों कंबलों का वितरण शुरू