आम बजट में यूपी को कई तोहफे : दाे हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल और पर्यटन, एमएसएमई, टेक्सटाइल काे भी बढ़ावा

On



-वाराणसी में इनलैंड वॉटरवेज शिप रिपेयर इकोसिस्टम से जल परिवहन को मिलेगा बल, रोजगार सृजन भी

- प्रदेश में 12.2 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड कैपिटल एक्सपेंडिचर से इन्फ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी मजबूती

लखनऊ। केंद्रीय बजट 2026–27 में उत्तर प्रदेश के विकास और बुनियादी ढांचे काे और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्राेजेक्ट मिले हैं। इस बजट में राज्य के आर्थिक, औद्योगिक व सामाजिक परिदृश्य को सशक्त करने वाली कई दूरगामी घोषणाएं भी की गई हैं। आधुनिक कनेक्टिविटी, बड़े पैमाने पर इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश और रोजगारोन्मुखी योजनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को और प्रभावी तरीके से निभा सकेगा। बजट में राज्य के किसान, महिला, युवा, कारीगर व छोटे उद्यमियों को ध्यान में रखते हुए समावेशी विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। विशेष रूप से पूर्वांचल, काशी क्षेत्र, बुंदेलखंड और टियर-2 व टियर-3 शहरों के लिए ये योजनाएं क्षेत्रीय असंतुलन को कम करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार, निवेश व आर्थिक गतिविधियों को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगी।

 

ये भी पढ़ें  पश्चिमी विक्षोभ का असर: एनसीआर में बदलेगा मौसम, सर्द हवाओं के साथ बारिश और तूफान के आसार

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में BSA कार्यालय में पूर्व विधायक और बीएसए के बीच हुई तीखी बहस, शिक्षिका के समायोजन को लेकर उपजा विवाद

हाई-स्पीड रेल से बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर

केंद्रीय बजट में घोषित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में से दाे महत्वपूर्ण कॉरिडोर सीधे उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं, जिनमें दिल्ली–वाराणसी और वाराणसी–सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर प्रमुख हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से राजधानी दिल्ली से काशी, पूर्वांचल और आगे पू़र्वी भारत तक की रेलयात्रा तेज, सुरक्षित, सुविधाजनक तरीके से संपन्न होगी और आधुनिक तकनीक से लैस रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी। हाई-स्पीड रेल से लंबी दूरी की यात्रा का समय काफी कम होगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों, औद्योगिक निवेश व पर्यटन को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। काशी, पूर्वांचल व सीमावर्ती जिलों में उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा होंगे और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था अधिक मजबूत होगी। साथ ही, धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को गति मिलने से होटल, ट्रांसपोर्ट, टूरिस्ट गाइड जैसे स्थानीय व्यवसायों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में जमीन में मुनाफे का झांसा देकर 50 लाख की ठगी; 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

वाराणसी को मिलेगा जल परिवहन का नया आयाम

राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (गंगा) के अंतर्गत केंद्र सरकार जल परिवहन को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में केंद्रीय बजट में वाराणसी में इनलैंड वॉटरवेज शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित किए जाने की घोषणा की गई है। इस शिप रिपेयर इकोसिस्टम के स्थापित होने से मालवाहक जहाजों और जलपोतों के रखरखाव व मरम्मत की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी, जिससे समय और लागत दोनों में कमी आएगी। इससे लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, तकनीकी विशेषज्ञों, इंजीनियरों और कुशल श्रमिकों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। स्थानीय युवाओं को स्किल डेवलपमेंट और तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने में यह परियोजना अहम भूमिका निभाएगी।

 

 

पर्यटन व धार्मिक स्थलों को नई पहचान

केंद्रीय बजट में पर्यटन व सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण को विशेष महत्व दिया गया है। इस बजट में भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ तथा हस्तिनापुर को देश के 15 प्रमुख पुरातात्विक पर्यटन स्थलों के विकास कार्यक्रम में शामिल किया जाना उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल यूपी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर नई मजबूती मिलेगी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। इससे धार्मिक, सांस्कृतिक और विरासत पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से होटल, होम-स्टे, गाइड सेवाएं, ट्रांसपोर्ट, हस्तशिल्प, स्थानीय बाजार और अन्य सहयोगी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। परिणामस्वरूप स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

 

 

सिटी इकोनॉमिक रीजन से शहरों का समग्र विकास

केंद्रीय बजट 2026–27 में टियर-2 और टियर-3 शहरों को विकास की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से सिटी इकोनॉमिक रीजन (सीईआर) योजना की शुरुआत की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत बड़े महानगरों पर निर्भरता कम करते हुए पांच लाख से ज्यादा आबादी वाले अन्य शहरों में बुनियादी ढांचे व आर्थिक गतिविधियों को सुदृढ़ किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और झांसी जैसे प्रमुख शहरों को इस योजना का सीधा लाभ मिल सकता है। आगामी पांच वर्षों में प्रत्येक सिटी इकोनॉमिक रीजन के लिए लगभग पांच हजार करोड़ तक का चरणबद्ध निवेश प्रस्तावित है। इस निवेश से इन शहरों और उनके आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक क्लस्टर, स्टार्टअप हब, लॉजिस्टिक्स पार्क और सेवा क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। साथ ही शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज, आवास, सार्वजनिक परिवहन और डिजिटल कनेक्टिविटी को भी आधुनिक बनाया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और निजी निवेशकों का भरोसा मजबूत होगा।

 

 

इन्फ्रास्ट्रक्चर में रिकॉर्ड निवेश

केंद्रीय बजट में देशभर में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को गति देने के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) की घोषणा की गई है, जिसका सीधा व अप्रत्यक्ष लाभ उत्तर प्रदेश को भी मिलेगा। केंद्र सरकार के इस कैपेक्स का उद्देश्य आर्थिक विकास को रफ्तार देना, रोजगार सृजन करना और भारत को वैश्विक निवेश का आकर्षक केंद्र बनाना है। उत्तर प्रदेश में इस निवेश से सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेसवे, रेलवे नेटवर्क और लॉजिस्टिक हब के विस्तार को नई गति मिलेगी। राज्य का पहले से मजबूत होता एक्सप्रेसवे नेटवर्क (पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गंगा और लिंक एक्सप्रेसवे) औद्योगिक कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से माल और यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी, जिससे उद्योगों की लॉजिस्टिक लागत घटेगी और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी। इसके साथ ही डिफेंस कॉरिडोर, औद्योगिक क्षेत्रों और लॉजिस्टिक पार्कों में निवेश बढ़ने से यूपी की सामरिक और औद्योगिक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। रेलवे और मल्टीमोडेल लॉजिस्टिक्स के विकास से राज्य उत्तर भारत के एक प्रमुख ट्रांजिट और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरेगा।

 

 

खेल, एमएसएमई व टेक्सटाइल सेक्टर को प्रोत्साहन

केंद्रीय बजट में खेल, एमएसएमई और टेक्सटाइल सेक्टर को रोजगार सृजन और निर्यात बढ़ाने वाले प्रमुख क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया है। खेल सामग्री निर्माण को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष प्रोत्साहन दिए जाने से उत्तर प्रदेश के मेरठ, नोएडा और आगरा जैसे परंपरागत खेल उद्योग केंद्रों को नई ऊर्जा मिलेगी। मेरठ पहले से ही देश का प्रमुख स्पोर्ट्स गुड्स हब है, जहां क्रिकेट, एथलेटिक्स और फिटनेस से जुड़ी सामग्री का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। बजट प्रावधानों से इन इकाइयों में आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता सुधार और निर्यात क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसी तरह, एमएसएमई सेक्टर को सशक्त करने के लिए क्रेडिट, तकनीकी उन्नयन और बाजार से जुड़ाव पर जोर दिया गया है, जिससे छोटे और मध्यम उद्यमों को प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा और स्टार्टअप तथा नए उद्यमियों को आगे आने का अवसर मिलेगा। टेक्सटाइल सेक्टर में टेक्सटाइल क्लस्टर, हथकरघा, हस्तशिल्प, खादी और ग्राम उद्योगों को मजबूती देने से पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कारीगरों और बुनकरों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर प्रशिक्षण, डिजाइन नवाचार और विपणन सुविधाओं के माध्यम से उनकी आय बढ़ेगी और पारंपरिक शिल्प को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

 

 

किसानों, महिलाओं व युवाओं पर विशेष ध्यान

केंद्रीय बजट में समावेशी विकास को प्राथमिकता देते हुए किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित “भारत-विस्तार" (Bharat-VISTAAR) योजना के माध्यम से किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि से जोड़ा जाएगा। इससे राज्य के अन्नदाता किसानों को मौसम, मिट्टी, फसल चक्र और बाजार की मांग के अनुरूप सटीक कृषि सलाह उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे फसल जोखिम कम होगा और राज्य के खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि संभव होगी। विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा, जो परंपरागत खेती पर निर्भर हैं।

 

बजट में ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शी-मार्ट्स (SHE-Marts) की शुरुआत की गई है। इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से प्रदेश के महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के विपणन, ब्रांडिंग और बिक्री का संगठित अवसर मिलेगा। इससे ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता को बढ़ावा मिलेगा और उन्हें स्थायी आय का स्रोत प्राप्त होगा। इन पहलों से युवाओं को भी अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। कृषि-तकनीक, डिजिटल मार्केटिंग, लॉजिस्टिक्स और उद्यमिता से जुड़े नए अवसर सृजित होंगे, जिससे ग्रामीण और शहरी युवाओं के लिए स्वरोजगार और कौशल आधारित रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

 

स्वास्थ्य व शिक्षा में सशक्त कदम

केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए ठोस और व्यावहारिक कदम उठाए गए हैं। इसके तहत प्रत्येक जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना का प्रावधान किया गया है, ताकि ग्रामीण व दूर-दराज के इलाकों से आने वाली छात्राओं को दिक्कत का सामना न करना पड़े। इससे उच्च शिक्षा, मेडिकल, नर्सिंग और पैरामेडिकल की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को सुरक्षित और सुलभ आवास सुविधा मिल सकेगी। बजट में प्रस्तावित स्टेम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग व मैथ्स) संस्थानों से प्रदेश में पहले से जारी स्किल डेवलेपमेंट अभियान को बढ़ावा मिलेगा।

 

गरीबों व निम्न आयवर्ग के लोगों को आपात-स्थिति में सस्ता व प्रभावी इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से केंद्रीय बजट में सभी जिला अस्पतालों की इमरजेंसी सुविधाएं बढ़ाने तथा ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे समय पर उपचार मिलने से जान बचाने की संभावनाएं बढ़ेंगी और जिला अस्पतालों की क्षमता में भी वृद्धि होगी। इन दोनों पहलों से यूपी में न केवल स्वास्थ्य का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और सहायक कर्मियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।


आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

पश्चिमी यूपी में आज रात से करवट लेगा मौसम, मुजफ्फरनगर समेत 10 जिलों में बारिश और 'कोल्ड डे' की चेतावनी

मुज़फ्फरनगर/ मेरठ । उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर कुदरत के तेवर बदलने वाले हैं। मौसम विभाग...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी में आज रात से करवट लेगा मौसम, मुजफ्फरनगर समेत 10 जिलों में बारिश और 'कोल्ड डे' की चेतावनी

मुजफ्फरनगर के नई मंडी में “गुप्ता कैफ़े” सील, पहले पुलिस ने दी थी क्लीन चिट, होटल रोज़ इन की भी हुई सीलिंग !

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित गुप्ता कैफे को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस के लगातार बदलते रुख ने शहर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के नई मंडी में “गुप्ता कैफ़े” सील, पहले पुलिस ने दी थी क्लीन चिट, होटल रोज़ इन की भी हुई सीलिंग !

मुज़फ्फरनगर में जेपीएस पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर। रविवार को जेपीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों के लिए एक भावभीनी फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में जेपीएस पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली संत रविदास की भव्य शोभायात्रा, मंत्रियों ने दिखाई हरी झंडी

मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती रविवार को जनपद में श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाई गई। नगर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली संत रविदास की भव्य शोभायात्रा, मंत्रियों ने दिखाई हरी झंडी

सांसद हरेंद्र मलिक की बड़ी जीत: बजट में छात्राओं के लिए अलग छात्रावास की घोषणा, वित्त मंत्री का जताया आभार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सांसद हरेंद्र मलिक की सक्रियता का बड़ा असर केंद्रीय बजट में देखने को मिला है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
सांसद हरेंद्र मलिक की बड़ी जीत: बजट में छात्राओं के लिए अलग छात्रावास की घोषणा, वित्त मंत्री का जताया आभार

उत्तर प्रदेश

केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

बिजनौर | देश की खुशहाली तथा जन कल्याण की कामना के साथ एक भाई पवित्र धाम केदारनाथ की दंडवत यात्रा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
केदारनाथ धाम दर्शन की दंडवत यात्रा पर युवक, बिजनौर से 450 किमी का सफर

ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री

-सड़क निर्माण में नई तकनीक को अपनाने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर-मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य सड़क निधि प्रबन्धन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
ओवरलोड ट्रक-डंफर न चलें, भारी वाहनों के चालकों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर हो जांच : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश में सपा व कांग्रेस ने केंद्र के बजट को बताया निराशाजनक, बसपा ने घाेषणाओं के अमल होने पर उठाए सवाल

लखनऊ। केंद्र सरकार के आम बजट काे लेकर विपक्ष ने हर बार की तरह नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इस बजट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में सपा व कांग्रेस ने केंद्र के बजट को बताया निराशाजनक, बसपा ने घाेषणाओं के अमल होने पर उठाए सवाल

सहारनपुर: ब्लॉक मुजफ्फराबाद में बीएलओ की लापरवाही से मतदाता परेशान

सहारनपुर। बीएलओ की लापरवाही का खमियाजा आम मतदाताओं कों भुगतना पड़ रहा है इसकी बानगी रविवार कों ब्लॉक मुजफ्फराबाद में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ब्लॉक मुजफ्फराबाद में बीएलओ की लापरवाही से मतदाता परेशान

सर्वाधिक लोकप्रिय