शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,00,706 करोड़ रुपये घटा
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के कारण बीएसई की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 3,00,706 करोड़ रुपये घट गया, जबकि अन्य चार कंपनियों के एमकैप में 1,68,819 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी।
सप्ताह के दौरान आईटी कंपनियों पर भारी दबाव के बीच टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 90,199 करोड़ रुपये और इंफोसिस का 70,780 करोड़ रुपये घट गया। एचडीएफसी बैंक में 54,628 करोड़ रुपये की गिरावट रही।
विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज को एमकैप में 41,883 करोड़ रुपये और सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी एलआईसी को 23,972 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 19,245 करोड़ रुपये कम हुआ।
सबसे बड़े सार्वजनिक ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में 12 प्रतिशत से अधिक की साप्ताहिक तेजी के कारण उसका एमकैप 1,22,213 करोड़ रुपये बढ़ा। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 26,414 करोड़ रुपये और निर्माण कंपनी एलएंडटी का 14,471 करोड़ रुपये बढ़ गया। आईसीआईसीआई बैंक के एमकैप में 5,720 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।
ये भी पढ़ें "कांग्रेस सत्ता में कभी नहीं आएगी, पीएम मोदी की गारंटी पर जनता को है अटूट भरोसा" : रामकृपाल यादव
बाजार पूंजीकरण के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज 19,21,476 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर रही। एचडीएफसी बैंक 13,93,622 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और भारती एयरटेल 11,43,044 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर रही।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां