मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर 'गोदान' के जरिए गूंजा गौ-सेवा का संकल्प, गौरव स्वरूप और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अनूठी पहल

ग्रांड प्लाजा मॉल में उमड़े भाजपा दिग्गज; मंत्री कपिल देव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने किया 'गौ-दान', सनातन संस्कृति में गाय की महत्ता पर दिया जोर

On

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद में एक अनूठी सांस्कृतिक और सामाजिक पहल देखने को मिली। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप और नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में 'गौ-सेवा, संवर्धन और संरक्षण' का संदेश देने के लिए फिल्म 'गोदान' का एक विशेष शो आयोजित किया गया। भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल के सिनेमाघर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और गौ-माता की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया।

गौ-सेवा केवल आस्था नहीं, हमारा नैतिक दायित्व: मीनाक्षी स्वरूप

जौनपुर: प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती; घंटों चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा, पुलिस ने समझाकर उतारा ये भी पढ़ें  जौनपुर: प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती; घंटों चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा, पुलिस ने समझाकर उतारा

विशेष शो के दौरान प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सविधि 'गौ-दान' कर समाज को जागरूक किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि गौ-माता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। उन्हें केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी के रूप में भी देखा जाना चाहिए। यह फिल्म कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में गौ-माता के वैज्ञानिक और पारंपरिक महत्व को बखूबी दर्शाती है।

गोल्ड सिल्वर प्राइस टुडे: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के भाव ये भी पढ़ें  गोल्ड सिल्वर प्राइस टुडे: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के भाव

आधुनिक विज्ञान और परंपरा का संगम है 'गोदान'

लोकसभा में ऐतिहासिक घमासान: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अमित शाह देंगे जवाब, चर्चा के बाद होगी वोटिंग  ये भी पढ़ें  लोकसभा में ऐतिहासिक घमासान: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अमित शाह देंगे जवाब, चर्चा के बाद होगी वोटिंग

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने फिल्म की कहानी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह एक ऐसे आधुनिक वैज्ञानिक की कथा है जो शुरुआत में केवल पश्चिमी जीवनशैली को मानता है, लेकिन एक गाय 'सुरभि' के संपर्क में आने के बाद उसका हृदय परिवर्तन हो जाता है। फिल्म पंचगव्य के लाभ और भारतीय मूल्यों की गहराई को वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत करती है। गौरव स्वरूप ने कहा कि नई पीढ़ी को यह समझना होगा कि गौ-संरक्षण हमारी परंपरा की आत्मा है और इससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दिग्गजों की उपस्थिति में गूंजा गौ-रक्षण का नारा

कार्यक्रम में पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सुधीर खटीक, संजय गर्ग और पवन अरोरा सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने फिल्म के माध्यम से गौ-सेवा के महत्व को समझा और इसे सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सार्थक कदम बताया। इस दौरान सचिन सिंघल, कृष्णगोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता और राजीव शर्मा सहित भारी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

Views: 105

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

बिजेंद्र सैनी | रिपोर्टर Picture

बिजेंद्र सैनी वर्ष 1993 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार का एक अभिन्न हिस्सा हैं। तीन दशकों से अधिक के अपने गौरवशाली सफर में उन्होंने संस्थान को तकनीकी और संपादकीय, दोनों मोर्चों पर मजबूती दी है।

वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग के वरिष्ठ प्रमुख (Senior In-charge) के रूप में तकनीकी कमान संभालने के साथ-साथ संपादकीय टीम (Editorial Team) के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवी लेखनी के अनूठे संगम के साथ बिजेंद्र सैनी रॉयल बुलेटिन की विश्वसनीयता और प्रगति में निरंतर अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

नवीनतम

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। जनपद के हृदय स्थल मेरठ रोड पर स्थित जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने अराजकता का एक हैरान करने वाला...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मासूम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए खतौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

उत्तर प्रदेश

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव