मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

हिंदू मंडल किसरोल का आयोजन: पशुपतिनाथ जी की महाआरती में उमड़ा जनसैलाब, पुलिस अधीक्षक और अपर नगर आयुक्त रहे मौजूद

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महानगर मुरादाबाद के ऐतिहासिक एवं प्राचीन 84 घंटा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार सायं 7:30 बजे हिंदू मंडल किसरोल 84 घंटा द्वारा आयोजित भव्य महा-आरती ने पूरे परिसर को शिवमय कर दिया। पशुपतिनाथ जी की मूर्ति के समक्ष हुई इस आरती में मुरादाबाद से बीजेपी के नगर विधायक रितेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कुमार रणविजय सिंह और अपर नगर आयुक्त आशुतोष राय ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में भगवान भोलेनाथ की स्तुति की।

सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बना आयोजन

शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा ये भी पढ़ें  शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा

हिंदू मंडल किसरोल के जिलाध्यक्ष रजत शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि महाशिवरात्रि सनातन संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भगवान भोलेनाथ की इस भव्य महाआरती का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। यह आयोजन न केवल धार्मिक अनुष्ठान रहा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का एक जीवंत प्रतीक बनकर उभरा। आयोजन के दौरान मंदिर प्रांगण को फूलों, आकर्षक लाइट्स और भव्य रंगोलियों से दुल्हन की तरह सजाया गया था।

मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा  ये भी पढ़ें  मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का लगा तांता, सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध

कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM ये भी पढ़ें  कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्राचीन 84 घंटा मंदिर भक्तों की भीड़ से पूरी तरह पट गया। तड़के से ही शिवभक्तों और कांवड़ियों द्वारा गंगाजल अभिषेक और रुद्राभिषेक का सिलसिला चलता रहा। महाआरती के समय भक्तों का जोश चरम पर था और पशुपतिनाथ जी की प्रतिमा आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम अत्यंत शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन मंडल अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी, महामंत्री राजेंद्र गुप्ता और कोषाध्यक्ष सत्यदेव शर्मा ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। आरती के उपरांत विशाल स्तर पर प्रसाद वितरण किया गया। इस गौरवमयी पल के साक्षी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल महामंत्री विपिन गुप्ता, एडवोकेट अतुल सोती, अमित शर्मा, विशाल शर्मा, लकी शर्मा और विकास शर्मा सहित बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक और पदाधिकारी रहे।

Views: 52

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में स्थित डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की शाम एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

  नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के अनुसार, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

मीरापुर। थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। देहरादून से होली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

  नई दिल्ली। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका   आवेदन...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के 81 गांवों की जमीन पर बहुमंजिला एवं गगनचुंबी इमारतों के मानचित्र स्वीकृत करने की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर