मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर शिव चौक और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम-एसएसपी ने की महाआरती; 800 स्थानों पर हुआ जलाभिषेक

मीरापुर के पंचमुखी महादेव मंदिर में बनारस की तर्ज पर हुई भव्य आरती, जलाभिषेक के लिए उमड़ी शिवभक्तों की भारी भीड़

मुजफ्फरनगर/मीरापुर। फाल्गुन मास की पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर की हृदय स्थली शिव चौक से लेकर मीरापुर के प्राचीन सिद्ध पीठ तक पूरा जिला 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान रहा। रविवार को शिव चौक स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य महाआरती में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा और पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरुप ने  सहभागिता की। अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।

15mzn06 (3)
शिवचौक पर अराधना करते समाजसेवी व सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी

शिव चौक पर प्रशासनिक अमले ने टेका मत्था

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भारी बवाल: एमबीबीएस छात्र और सिक्योरिटी गार्ड के बीच जमकर मारपीट, कैंपस में मचा हड़कंप ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भारी बवाल: एमबीबीएस छात्र और सिक्योरिटी गार्ड के बीच जमकर मारपीट, कैंपस में मचा हड़कंप

दोपहर और संध्याकालीन आरती के समय पूरा परिसर शिवभक्ति में सरोबार नजर आया। दोपहर दो बजे आयोजित महाआरती में नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा के साथ प्रमुख समाजसेवी भीमसेन कंसल और शिवचरण गर्ग ने हिस्सा लिया। शाम की मुख्य आरती में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा और नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भी भगवान आशुतोष की स्तुति की। शिव मूर्ति मंदिर के पुजारी हरीश भारद्वाज ने बताया कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, जिसे श्रद्धालु उत्सव के रूप में मना रहे हैं।

खौफनाक! सरकारी विद्यालय में छह बर्षीय बच्ची की दो उंगलियां कटीं, माता-पिता ने कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप ये भी पढ़ें  खौफनाक! सरकारी विद्यालय में छह बर्षीय बच्ची की दो उंगलियां कटीं, माता-पिता ने कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

15mzn02 (1)
शिवचौक पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु

800 शिवालयों में जलाभिषेक, डाक कांवड़ियों की रही धूम जनपद भर में करीब 800 स्थानों पर शिव मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे डाक कांवड़ियों की भागमभाग और उनके डीजे पर बजते भक्तिमय भजनों ने माहौल को शिवमय

मुजफ्फरनगर में टीईटी का दानव एक और जिंदगी लील गया, सहायक अध्यापक का ब्रेन हैमरेज से दुखद निधन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में टीईटी का दानव एक और जिंदगी लील गया, सहायक अध्यापक का ब्रेन हैमरेज से दुखद निधन

15mzn05 (2)
एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल सुरक्षा की कमान सँभालते हुए

 

बना दिया। हालांकि, डाक कांवड़ियों की भारी भीड़ के कारण पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शहर की सड़कों पर कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी, लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सवेरे से ही फील्ड में रहकर व्यवस्था संभालते रहे।

15mzn16
सम्भलहेड़ा मंदिर में पूजा आराधना करते श्रद्धालु

मीरापुर: प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर में श्रद्धा का जनसैलाब मीरापुर स्थित विश्व विख्यात प्राचीन श्री सिद्ध पीठ पंचमुखी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। आचार्य पंडित अंकज भारद्वाज के सानिध्य में यहाँ बनारस की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में 14 फरवरी से 20 फरवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा और रुद्र महायज्ञ का विशेष आयोजन किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी (SDM) जानसठ राजकुमार भारती, नायब तहसीलदार अजय कुमार और थाना अध्यक्ष मीरापुर राजीव शर्मा ने मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

15mzn03 (2)
मदिर के बाहर अपनी बारी का इंतज़ार करते भक्तजन

भक्ति, शक्ति और मेले का संगम मंदिर परिसरों को फूलों और आकर्षक लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पंचामृत अर्पित किया। मीरापुर मंदिर परिसर में लगे मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। आयोजन को सफल बनाने में प्रवीण सैनी, जगपाल प्रजापति, अमित प्रजापति सहित पूरी मंदिर कमेटी का विशेष सहयोग रहा। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद रहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मेरठ: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों की बाइक, हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

मेरठ। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहे बाप-बेटे की बाइक रविवार तड़के दौराला थाना क्षेत्र के रूहासा कट के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों की बाइक, हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर: मलीरा के जंगल में लहूलुहान हालत में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मलीरा के जंगल में सोमवार सुबह उस समय...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मलीरा के जंगल में लहूलुहान हालत में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका

नोएडा: महाशिवरात्रि पर सेक्टर-11 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 'बाबा बर्फानी' के अलौकिक दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु

नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को पूरा जनपद 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान रहा। भोर...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: महाशिवरात्रि पर सेक्टर-11 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 'बाबा बर्फानी' के अलौकिक दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु

मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर 'गोदान' के जरिए गूंजा गौ-सेवा का संकल्प, गौरव स्वरूप और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अनूठी पहल

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद में एक अनूठी सांस्कृतिक और सामाजिक पहल देखने को मिली। वरिष्ठ भाजपा नेता...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर 'गोदान' के जरिए गूंजा गौ-सेवा का संकल्प, गौरव स्वरूप और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अनूठी पहल

मुजफ्फरनगर: पुलिस का 'ऑपरेशन सवेरा' रंग लाया, 10 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने और मादक पदार्थ तस्करों की कमर तोड़ने के लिए...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस का 'ऑपरेशन सवेरा' रंग लाया, 10 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मेरठ: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों की बाइक, हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

मेरठ। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहे बाप-बेटे की बाइक रविवार तड़के दौराला थाना क्षेत्र के रूहासा कट के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों की बाइक, हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

बागपत: ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में झंडारोहण के साथ मेले का भव्य आगाज, 'जीरो वेस्ट' और 'डिजिटल मॉडल' बना आकर्षण का केंद्र

बागपत। फाल्गुन मास की पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद बागपत स्थित ऐतिहासिक श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में झंडारोहण के साथ मेले का भव्य आगाज, 'जीरो वेस्ट' और 'डिजिटल मॉडल' बना आकर्षण का केंद्र

मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महानगर मुरादाबाद के ऐतिहासिक एवं प्राचीन 84 घंटा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

अमरोहा/मेरठ। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मूंढा मुकारी जंगल में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में घायल हरिओम (42) की मेरठ के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

सर्वाधिक लोकप्रिय