अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

मूंढा मुकारी के जंगल में मारी गई थी गोली, पूर्व प्रधान और उसके भाई पर हत्या का आरोप, भारी पुलिस बल तैनात

अमरोहा/मेरठ। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मूंढा मुकारी जंगल में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में घायल हरिओम (42) की मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सलामतपुर गांव पहुंचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने गांव के ही पूर्व प्रधान और उसके भाई पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का सीधा आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने बमुश्किल स्थिति को संभाला।

कांवड़ लेने निकले थे हरिओम, रास्ते में हुआ जानलेवा हमला

संभल एसपी केके बिश्नोई ने सीएम योगी को दिया शादी का निमंत्रण, बरेली एसपी अंशिका वर्मा से करेंगे विवाह ये भी पढ़ें  संभल एसपी केके बिश्नोई ने सीएम योगी को दिया शादी का निमंत्रण, बरेली एसपी अंशिका वर्मा से करेंगे विवाह

घटनाक्रम के अनुसार, डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलामतपुर निवासी हरिओम शनिवार (14 फरवरी) को हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह नौगांवा सादात के मूंढा मुकारी जंगल के पास पहुँचे, अज्ञात हमलावरों ने उन पर घात लगाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पहली गोली उनके सीने में और दूसरी कमर के पास लगी। लहूलुहान हालत में हरिओम सत्संग भवन के पास गिर पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर उन्हें जिला अस्पताल और फिर गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया, जहाँ रविवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया।

संभल में अवैध मिट्टी खनन के दौरान हादसा, एक युवक की मौत, दो घायल ये भी पढ़ें  संभल में अवैध मिट्टी खनन के दौरान हादसा, एक युवक की मौत, दो घायल

परिजनों का कोहराम: पूर्व प्रधान व भाई पर संगीन आरोप

कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM ये भी पढ़ें  कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM

शव गांव पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। हरिओम की पत्नी शीशकौर और अन्य महिलाएं सड़क पर ही लेट गईं, जिससे आवागमन ठप हो गया। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण पूर्व प्रधान पिंकू और उसके भाई टिंकू ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। ग्रामीणों के भारी आक्रोश को देखते हुए डीएम, एसपी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

मौके से मिली शराब की बोतलें, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस को घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें और गिलास बरामद हुए हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हमलावरों ने वारदात से पहले वहां समय बिताया था। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं। सीओ अवधभवन भदौरिया ने बताया कि रंजिश पर आधारित हत्या का प्रतीत होता है। हरिओम की पत्नी शीशकौर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी भाई फरार हैं। पुलिस की विशेष टीमें फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

Views: 174

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

संभल। जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

नोएडा में छात्राओं ने फैशन शो में प्रस्तुत किए रचनात्मक डिजाइन

नोएडा । एमिटी स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स, एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और एमिटी स्कूल ऑफ परफॉरमिंग आर्ट्स द्वारा चार...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में छात्राओं ने फैशन शो में प्रस्तुत किए रचनात्मक डिजाइन

सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में सीएम युवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति समीक्षा बैठक...
दिल्ली NCR  नोएडा 
सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा में ऐतिहासिक होगी समाजवादी पार्टी की रैली - प्रमेंद्र भाटी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में 29 मार्च को होने वाली समाजवादी समानता भाईचारा रैली को लेकर प्रमेंद्र सिंह...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में ऐतिहासिक होगी समाजवादी पार्टी की रैली - प्रमेंद्र भाटी

मुजफ्फरनगर के चरथावल में मिलावटखोरों पर एक्शन:खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। जनपद के चरथावल कस्बे में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक हुई छापेमारी से व्यापारियों में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के चरथावल में मिलावटखोरों पर एक्शन:खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी

उत्तर प्रदेश

संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

संभल। जनपद संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर