मुजफ्फरनगर: मलीरा के जंगल में लहूलुहान हालत में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका
पुलिस ने गठित की दो विशेष टीमें; एसपी सिटी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, जल्द खुलासे का दिया आश्वासन
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मलीरा के जंगल में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में थाना कोतवाली नगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सिर पर चोट के निशान से गहराया हत्या का शक पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक की पहचान संदीप (पुत्र भंवर सिंह), निवासी ग्राम मलीरा के रूप में हुई है। मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला बेरहमी से की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात हमलावरों ने किसी रंजिश या विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया और शव को जंगल में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में टीईटी का दानव एक और जिंदगी लील गया, सहायक अध्यापक का ब्रेन हैमरेज से दुखद निधनखुलासे के लिए टीमों का गठन, जांच तेज घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मामले के सफल अनावरण हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें साक्ष्य संकलन, संदिग्धों से पूछताछ और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई हैं। एसपी सिटी ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही कातिलों को बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। वर्तमान में गांव में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
ये भी पढ़ें सीएमओ के औचक निरीक्षण से खतौली स्वास्थ्य केंद्र में मची खलबली: 56 महिलाओं के हुए सफल नसबंदी ऑपरेशन-
फेसबुक: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
इंस्टाग्राम: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
X (ट्विटर): यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
YouTube: चैनल सब्सक्राइब करें
-
वेबसाइट: www.royalbulletin.in
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां