मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में 'तालिबानी' क्रूरता: एमबीबीएस छात्र को गार्डों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बेल्ट और वाइपर से किया लहूलुहान, गेट पर छात्रों का भारी हंगामा

मर्यादा तार-तार: पार्किंग विवाद में गार्डों ने छात्र का सिर दीवार में मारा, छाती पर बरसाईं लातें; मोनू, अंकित समेत 4 सुरक्षाकर्मियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र स्थित बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा और अनुशासन के नाम पर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात बाइक पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद में कॉलेज के सुरक्षा गार्डों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। एमबीबीएस छात्र दीपांशु सैनी को सुरक्षाकर्मियों ने न केवल दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बल्कि उसे बेल्ट, डंडे और वाइपर से लहूलुहान कर दिया। शनिवार को इस घटना का रूह कंपा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज के छात्र आक्रोशित हो उठे और कॉलेज के मुख्य द्वार पर जोरदार धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

गार्ड रूम में ले जाकर की 'थर्ड डिग्री' टॉर्चर

बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली ये भी पढ़ें  बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली

प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित छात्र के साथियों के अनुसार, दीपांशु सैनी शुक्रवार रात अपनी बाइक से कॉलेज पहुंचा था। पार्किंग को लेकर तैनात गार्ड से उसकी बहस हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते वहां कई गार्ड जमा हो गए और उन्होंने दीपांशु को घेर लिया। गार्डों ने उसे बेरहमी से पीटते हुए घसीटकर गार्ड रूम में ले गए, जहां उसका सिर दीवार से लड़ा दिया गया। जब छात्र बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा, तो आधा दर्जन गार्ड उसकी छाती और मुंह पर लातें मारते रहे। इस दौरान उसे बेल्टों और सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले वाइपर से भी बुरी तरह मारा गया।

बिहार में 'नीतीश युग' का समापन: मुख्यमंत्री ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन ये भी पढ़ें  बिहार में 'नीतीश युग' का समापन: मुख्यमंत्री ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

कॉलेज प्रबंधन की मौन उपस्थिति पर उठे सवाल

गोल्ड-सिल्वर रेट अपडेट: सोने में भारी गिरावट, ₹1.61 लाख पर आया भाव; चांदी ₹3,109 टूटी ये भी पढ़ें  गोल्ड-सिल्वर रेट अपडेट: सोने में भारी गिरावट, ₹1.61 लाख पर आया भाव; चांदी ₹3,109 टूटी

शनिवार सुबह जब इस घटना का वीडियो सामने आया, तो हॉस्टल के सैकड़ों छात्र भड़क गए और कॉलेज गेट को पूरी तरह जाम कर दिया। छात्र शुभम पाठक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब गार्ड छात्र को बेरहमी से पीट रहे थे, तब कॉलेज प्रबंधन के कुछ लोग वहां मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की जहमत नहीं उठाई। छात्रों ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मी छात्रों की सुरक्षा करने के बजाय उनके साथ 'भ्रष्ट' आचरण करते हैं और रिश्वत लेकर बाहरी वाहनों की एंट्री कराते हैं।

सीएमएस डॉ़ कीर्ति गोस्वामी का कहना है कि यह सिक्योरिटी और डॉक्टर के बीच का मामला है। डॉक्टर और सिक्योरिटी के लोगों के बीच आपस में मारपीट हुई है। सिक्योरिटी के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है । वही इस पूरे मामले को देख रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई: चार गार्डों पर केस दर्ज

हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ खतौली रामाशीष यादव और थाना मंसूरपुर पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। आक्रोशित छात्रों ने मांग की कि आरोपी गार्डों को तुरंत बर्खास्त कर जेल भेजा जाए। सीओ खतौली ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन की शिकायत पर चार नामजद गार्डों—मोनू, छित्रपाल, अंकित और रितिक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के लिखित आश्वासन और कड़ी कार्रवाई के भरोसे के बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त किया। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर अन्य संलिप्त गार्डों की पहचान कर रही है और कैंपस में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

Views: 917

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | संवाद सहयोगी। Royal Bulletin   Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद

नई दिल्ली। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने इस आशंका को खारिज किया कि मौजूदा वैश्विक ऊर्जा स्थिति भारत के लिए संकट...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद

जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

  नई दिल्ली। जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू होते ही सबसे बड़ी चुनौती एनर्जी पाने की होती है। ऐसे में बाजारों में...
हेल्थ 
पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद

  नई दिल्ली। आजकल बहुत से लोग अनिद्रा (नींद न आने) की समस्या से परेशान हैं। रात को बिस्तर पर ऐसे...
लाइफस्टाइल 
अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद

भारत को हराना बेहद मुश्किल, न्यूजीलैंड को चमत्कार करना होगा: डेल स्टेन

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका...
खेल  क्रिकेट 
भारत को हराना बेहद मुश्किल, न्यूजीलैंड को चमत्कार करना होगा: डेल स्टेन

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

सहारनपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही सहारनपुर के राघवपुरम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

मुरादाबाद में तैनात पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे सृजित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं