भारत-अमेरिका ट्रेड डील ऊर्जा-सुरक्षा और किसानों के साथ खिलवाड़: सचिन पायलट
कांग्रेस महासचिव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- दबाव में किया गया है यह समझौता
जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह डील देश की ऊर्जा-सुरक्षा, किसानों, छोटे व्यापारियों और युवाओं के हितों के खिलाफ है और इसके दूरगामी परिणाम बेहद गंभीर होंगे।
किसानों और व्यापारियों के हितों पर चोट
ये भी पढ़ें मुख्यमंत्री यादव के प्रयासों से मप्र के किसानों को मिली बड़ी सौगात, केंद्र ने दी कई अहम मंजूरियांप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की बैठक से पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए पायलट ने कहा कि इस समझौते से विशेष रूप से कपास और सोयाबीन उत्पादक किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर छोटे व्यापारियों, नौजवानों और दुग्ध उत्पादकों के भविष्य को दांव पर लगा दिया है। पायलट के अनुसार, यूरोपीय संघ के साथ हुई डील पूरी तरह व्यापारिक थी, लेकिन अमेरिका के साथ हुआ यह समझौता किसी दबाव में किया गया प्रतीत होता है।
टैरिफ और ऊर्जा-सुरक्षा पर उठाए सवाल
ये भी पढ़ें महाराष्ट्र में विधान भवन,बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंपसचिन पायलट ने टैरिफ संरचना पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले अमेरिका भारत पर 3 से 5 प्रतिशत टैरिफ लगाता था, जिसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया और अब उसे 18 प्रतिशत करना उपलब्धि बताया जा रहा है। उन्होंने ऊर्जा-सुरक्षा के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "यह पहली बार है जब भारत जैसे ताकतवर देश की ऊर्जा-सुरक्षा से समझौता किया गया है। कोई दूसरा देश यह कैसे तय कर सकता है कि भारत को तेल कहां से खरीदना है और कहां से नहीं?"
विपक्ष के सवालों पर सरकार मौन
पायलट ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद के भीतर और बाहर इन गंभीर मुद्दों को लगातार उठाया है, लेकिन सरकार के पास कोई ठोस जवाब नहीं है। रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर भी मंत्रियों के बयानों में स्पष्टता नहीं है। उन्होंने जनता से इन विषयों पर जागरूक और सतर्क रहने की अपील की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
-
फेसबुक: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
इंस्टाग्राम: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
X (ट्विटर): यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
YouTube: चैनल सब्सक्राइब करें
-
वेबसाइट: www.royalbulletin.in
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां