सीएमओ के औचक निरीक्षण से खतौली स्वास्थ्य केंद्र में मची खलबली: 56 महिलाओं के हुए सफल नसबंदी ऑपरेशन
डॉ. सुनील तेवतिया ने परखीं अस्पताल की व्यवस्थाएं, चिकित्साधीक्षक को दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता बनाए रखने के दिए कड़े निर्देश
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) खतौली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता का जायजा लेते हुए चिकित्साधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार को व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए।
अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, वार्ड, लेबर रूम, दवा वितरण केंद्र और पैथोलॉजी लैब का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधा संवाद कर अस्पताल द्वारा दी जा रही सुविधाओं और भोजन-दवाइयों के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और गुणवत्तापूर्ण इलाज स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विशेष नसबंदी शिविर: 56 महिलाओं के सफल ऑपरेशन निरीक्षण के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा के कुशल नेतृत्व में डॉ. चारू और डॉ. शिखा की टीम द्वारा कुल 56 महिला नसबंदी ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। सीएमओ ने ऑपरेशन थिएटर (OT) में उपकरणों की उपलब्धता, स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण (Infection Control) के मानकों का विशेष रूप से निरीक्षण किया और टीम की सराहना की।
मात्र एवं शिशु स्वास्थ्य पर जोर एसीएमओ डॉ. दिव्या वर्मा ने बताया कि परिवार नियोजन सेवाएं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विभाग का लक्ष्य पात्र लाभार्थियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना है। सीएमओ डॉ. तेवतिया ने समस्त स्टाफ को निर्देशित किया कि अस्पताल के सभी अभिलेख सुव्यवस्थित रखे जाएं और शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां