मुजफ्फरनगर में वार्ड 8 में विकास के दावों की खुली पोल, टूटी सड़कें और जलभराव ने छीना लोगों का चैन

मुज़फ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड स्थित बिजलीघर नियाजीपुरा वाली गली के निवासियों के लिए विकास एक सपना बन गया है। पिछले लंबे समय से यहाँ के लोग टूटी सड़कों और गंभीर जलभराव की समस्या के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि मोहल्ले की गलियां अब सड़कों के बजाय गंदे तालाब जैसी नजर आती हैं। कीचड़ और दुर्गंध के बीच रह रहे लोगों में अब जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी आक्रोश है।

तालाब में तब्दील हुई मुख्य सड़कें

मुजफ्फरनगर में दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत,मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध किसान की मौत,मेरठ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

मोहल्ले वासियों का कहना है कि कॉलोनी की मुख्य सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जल निकासी का कोई पुख्ता इंतजाम न होने के कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। बिजली घर के पास वाली रोड की स्थिति सबसे ज्यादा दयनीय है, जहाँ कई-कई फीट पानी और कीचड़ जमा है। राहगीरों और स्कूली बच्चों का यहाँ से गुजरना दूभर हो गया है, आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। गंदा पानी जमा होने से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

नसीरपुर कांड: कश्यप समाज में भारी आक्रोश, 14 मार्च को 'स्वाभिमान बचाओ महापंचायत' की चेतावनी ये भी पढ़ें  नसीरपुर कांड: कश्यप समाज में भारी आक्रोश, 14 मार्च को 'स्वाभिमान बचाओ महापंचायत' की चेतावनी

'नगर पालिका से बेहतर तो प्रधानी का दौर था'

मुजफ्फरनगर-शामली में डेढ़ लाख स्मार्ट मीटरों पर मंडराया संकट; 45 करोड़ डकारने वाले बकायेदारों की कटेगी बिजली ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर-शामली में डेढ़ लाख स्मार्ट मीटरों पर मंडराया संकट; 45 करोड़ डकारने वाले बकायेदारों की कटेगी बिजली

क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से यह क्षेत्र नगर पालिका सीमा के अंतर्गत आया है, तब से यहाँ विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। ग्रामीणों का दर्द छलकते हुए उन्होंने कहा कि जब यह इलाका ग्राम पंचायत के अधीन था, तब विकास के काम कम से कम जमीन पर दिखते थे। उनका मानना है कि यदि आज गांव में प्रधान होता, तो वह अब तक सड़क को पक्की करवा देता। लेकिन नगर पालिका में शामिल होने के बाद कोई भी उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है।

सभासद पर बेरुखी और लापरवाही का आरोप

प्रदर्शन कर रहे स्थानीय नागरिकों ने वार्ड नंबर 8 के सभासद हाजी यामीन के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि सभासद इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह बेरुखी और लापरवाही बरत रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद सभासद ने मौके का मुआयना करना या समाधान का प्रयास करना जरूरी नहीं समझा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि अब जनता की सुध लेने नहीं आ रहे हैं।

प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार

अब कॉलोनी के लोग इस उम्मीद में जिला प्रशासन की ओर देख रहे हैं कि शायद उनकी सुनवाई हो। मोहल्ले वालों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी और सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। सवाल अब भी वही है कि आखिर टैक्स वसूलने वाला नगर पालिका प्रशासन लोगों को बुनियादी सुविधाएं कब उपलब्ध कराएगा।

Views: 118

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट संकट की वजह से तेल की बढ़ी कीमतों ने दुनिया को परेशान कर रखा है। कई देश...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
तेल की बढ़ी कीमतों में ट्रंप को दिखा 'अमेरिका का फायदा', बोले- 'हम बहुत पैसा बना रहे

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

नई दिल्ली। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर पढ़कर सुनाया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने में हमें विश्वास, यूएस बेस पर हमला नहीं करेंगे बंद: मोजतबा खामेनेई

मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

   मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, घायल भाई ने चालक पर लगाया 'साजिश' का सनसनीखेज आरोप

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

   मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर