जलालाबाद: मंडप में 'वो' आ गई! जयमाला से पहले प्रेमिका ने खोला दूल्हे का कच्चा चिट्ठा, 24 घंटे तक बंधक रही बारात
सहारनपुर से पहुंची प्रेमिका ने रुकवाई शादी; 24 घंटे तक चली पंचायत के बाद लेन-देन पर हुआ समझौता, पुलिस रही बेखबर
जलालाबाद (शामली)। जनपद के एक गांव में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक की बारात में उसकी कथित प्रेमिका ने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। युवती ने दूल्हे पर धोखे और शादी का झांसा देने का आरोप लगाते हुए जयमाला से ठीक पहले शादी रुकवा दी। इस खुलासे के बाद गुस्साए दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिजनों को करीब 24 घंटे तक बंधक बनाए रखा। मामला रविवार देर शाम सामाजिक पंचायत और लेन-देन के बाद शांत हुआ।
चार साल के रिश्ते का खुला राज
जानकारी के अनुसार, जनपद शामली के ही एक गांव से जलालाबाद क्षेत्र में बारात आई थी। बारात चढ़त के दौरान ही सहारनपुर से एक युवती वहां पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। युवती का दावा है कि दूल्हा पिछले चार साल से उसके साथ सहारनपुर में रह रहा था और उसने शादी का वादा किया था। कुछ दिन पहले वह काम का बहाना बनाकर गांव आया और अपना फोन बंद कर लिया। जैसे ही युवती को शादी की भनक लगी, वह मौके पर पहुंच गई।
24 घंटे तक बंधक रहे बाराती, पंचायत में हुआ फैसला
हंगामे के बाद शादी टूट गई और दुल्हन पक्ष ने शादी में हुए खर्च की वसूली के लिए दूल्हे व उसके परिवार को बंधक बना लिया। शनिवार रात से शुरू हुआ यह घटनाक्रम रविवार शाम तक चला। गांव की बिरादरी ने हस्तक्षेप किया और कई घंटों तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों के बीच लेन-देन पर समझौता कराया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रेमिका को भी मौके पर ही बैठाए रखा गया। समझौते के बाद ही दूल्हा पक्ष वहां से विदा हो सका।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
हैरानी की बात यह रही कि इतना बड़ा घटनाक्रम होने और 24 घंटे तक बंधक बनाए जाने के बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जलालाबाद पुलिस ने इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा सूचना न दिए जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। हालांकि, क्षेत्र में चर्चा है कि सूचना के बाद भी पुलिस का मौके पर न पहुंचना कानून-व्यवस्था के लिहाज से बड़ा सवाल खड़ा करता है, क्योंकि ऐसी स्थिति में कोई बड़ी अप्रिय घटना भी घट सकती थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
-
फेसबुक: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
इंस्टाग्राम: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
X (ट्विटर): यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
YouTube: चैनल सब्सक्राइब करें
-
वेबसाइट: www.royalbulletin.in
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां