शामली में हिंदू रक्षा दल ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 14 फरवरी को बताया ब्लैक डे
शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने शहीदों के पोस्टर के सामने मोमबत्तियां जलाकर उन्हें नमन किया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि 14 फरवरी अब उनके लिए ब्लैक डे के रूप में याद की जाती है।
हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पुलवामा हमले में शहीद 40 जवानों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा और मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। जब भी यह तारीख आती है, शहीदों की यादें ताजा हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि पहले 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता था, लेकिन अब देशवासियों के लिए इस दिन का अर्थ बदल चुका है। उनके अनुसार, यह दिन शहीदों की स्मृति और बलिदान को याद करने का दिन है।
ये भी पढ़ें शामली में बड़ी माता के दरबार में उमड़ी श्रद्धा की लहर, रोगों से मुक्ति के लिए हजारों ने टेका मत्थाकार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने वीर जवानों के बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां