खौफनाक! सरकारी विद्यालय में छह बर्षीय बच्ची की दो उंगलियां कटीं, माता-पिता ने कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

स्कूल स्टाफ ने कटी हुई उंगलियों को उठाकर फेंका

On

बेंगलुरु। कर्नाटक में तुमकुरु जिले के एक सरकारी स्कूल में अपराह्न के भोजन के दौरान हुए हादसे में छह साल की एक बच्ची की दो उंगलियां कट गयीं। बच्ची के माता-पिता ने विद्यालय के अधिकारियों पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है। यह घटना नौ फरवरी को गुलुरु गांव के सरकारी मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय में घटित हुई। हादसे के वक्त प्रथम कक्षा की विद्यार्थी चिन्मयीदेवी का हाथ लंच के लिए लाइन में लगते समय लोहे के दरवाजे के गैप में फंस गया।

राहुल गांधी ने ईरान मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल; जताई हैरानी ये भी पढ़ें  राहुल गांधी ने ईरान मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल; जताई हैरानी

जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया ये भी पढ़ें  जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

उसकी मां जीएच अम्भिका के मुताबिक दरवाजे को पीछे से धक्का दिया गया, जिससे उसकी दो उंगलियां कट गईं। माता-पिता ने विद्यालय के अधिकारियों पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि कटी हुई उंगलियों को कर्मचारी ने फेंक दिया।

 राजस्थान के बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली  ये भी पढ़ें   राजस्थान के बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली

अम्भिका ने आरोप लगाया कि अपराह्न करीब 2.30 बजे एक शिक्षक ने फोन करके इसे ‘मामूली चोट’ बताया, लेकिन विद्यालय पहुंचने पर माता-पिता ने बच्ची को बेहोश और खून बहता हुआ पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि तुरंत कोई चिकित्सा मदद नहीं दी गई और बच्ची को उसके माता-पिता के आने तक विद्यालय परिसर में ही रखा गया।

बाद में बच्ची को उसके पिता की मोटरसाइकिल पर तुमकुरु सरकारी अस्पताल ले जाया गया। माता-पिता ने प्रधानाध्यापक नागेश, शिक्षक, हादसे के समय बच्चों की देखभाल करने वाले वेंकटेश और प्रखंड शिक्षा अधिकारी हनुमंथप्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने कटी हुई उंगलियां मांगीं, तो कर्मचारी ने कहा कि दूसरे बच्चों को "डराने" से बचने के लिए उन्हें फेंक दिया गया था।

इसके अलावा शिकायत में कहा गया है कि जब एक स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य ने इस घटना के बारे में बीईओ से संपर्क किया, तो हनुमंथप्पा ने कथित तौर पर मामले को टाल दिया और कॉल खत्म करने से पहले जाति-आधारित अपमानजनक टिप्पणी की।

इस सिलसिले में तुमकुरु ग्रामीण थाने में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 125(a), 238, और 190 के साथ-साथ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभी जांच चल रही है।

Views: 156

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार से अपनी गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा 7 मार्च को...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

पप्पू यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में कहा, अविश्वास प्रस्ताव की जरूरत नहीं

नई दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि संसदीय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पप्पू यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में कहा, अविश्वास प्रस्ताव की जरूरत नहीं

मुजफ्फरनगर: एसपी सिटी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में आज शनिवार को जनसुनवाई के दौरान पुलिस प्रशासन का संवदेनशील चेहरा नजर आया। एसपी सिटी सत्यनारायण...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: एसपी सिटी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की शनिवार को बाल-बाल जान बची। कौशांबी जाते समय अचानक आई   वहीं,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,  चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

उत्तर प्रदेश

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार से अपनी गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा 7 मार्च को...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की शनिवार को बाल-बाल जान बची। कौशांबी जाते समय अचानक आई   वहीं,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,  चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

मेरठ में डिलीवरी के बाद नहीं बच सकी महिला की जान, निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डिलीवरी के बाद नहीं बच सकी महिला की जान, निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं