शामली: शराब विनिष्टीकरण के दौरान जोरदार धमाका, दो पुलिसकर्मियों समेत चार झुलसे

शामली । जनपद के झिंझाना थाना परिसर में शनिवार को उस समय चीख-पुकार मच गई, जब मुकदमों से संबंधित अवैध शराब के विनिष्टीकरण (नष्ट करने) के दौरान भीषण धमाका हो गया। आग की चपेट में आने से मौके पर मौजूद दो हेड कांस्टेबल, एक चौकीदार और जेसीबी चालक गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से चौकीदार की नाजुक हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
सावधानी हटी, दुर्घटना घटी
जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत माननीय न्यायालय के आदेश पर झिंझाना थाने में जमा भारी मात्रा में अवैध शराब को नष्ट किया जा रहा था। थाना परिसर के पीछे ग्राउंड में एसडीएम और क्षेत्राधिकारी कैराना की मौजूदगी में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर शराब दबाई जा रही थी। इसी बीच चौकीदार नवाब ने अचानक माचिस जलाकर एक कपड़े में आग लगा दी और उसे शराब के ढेर में फेंक दिया। शराब ज्वलनशील होने के कारण पलक झपकते ही जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटों ने वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
ये भी पढ़ें शामली: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस संपन्न, गन्ना भुगतान और ओलावृष्टि के मुआवजे पर रहा जोरआग की चपेट में आए पुलिसकर्मी और कर्मचारी
इस अचानक हुए हादसे में हेड कांस्टेबल जॉनी और ललित, चौकीदार नवाब तथा जेसीबी चालक सुनील गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में मिट्टी व पानी डालकर आग पर काबू पाया। झुलसे हुए चारों लोगों को झिंझाना के आयुष्मान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चौकीदार नवाब की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
लापरवाही की होगी जांच
अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया कि यह हादसा चौकीदार द्वारा अचानक आग जलाने की वजह से हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौके पर उच्चाधिकारी मौजूद थे और विनिष्टीकरण की प्रक्रिया नियमानुसार चल रही थी। हालांकि, यह जांच का विषय है कि सुरक्षा मानकों के बावजूद ज्वलनशील पदार्थ के पास आग जलाने जैसी लापरवाही कैसे हुई। पुलिस अब इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां