शामली: महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों ने शहर के मंदिरों में जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति की कामना की
शामली। महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के शिवालयों में रविवार सुबह से ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। शिव मंदिरों में भगवान शिव को शहद, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा आदि से जलाभिषेक और पूजा अर्चना की गई और परिवार की सुख शांति की कामना की है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों में बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के चलते मंदिरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
रविवार को फाल्गुन मास में कृष्ण चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि का पर्व जिलेभर में भक्तिभावना के साथ मनाया गया। सवेरे 4 बजे से शहर के शिवालयों में भगवान शिव को जलाभिषेक के करने के लिए शिवभक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। शिव मंदिरों में देखते ही देखते शिवभक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। शिव मंदिरों में शिवभक्तों की लंबी लंबी लाईने लगी रही। घंटों प्रतीक्षा करने के बाद शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिरों व शिवालयों में दिनभर बम-बम भोले, ओम नमः शिवाय, हर-हर महादेव के जयघोष के नारे लगते रहे। शिवभक्तों ने भगवान शिव को दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा आदि से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और परिवार की सुख शांति की कामना की। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई थी।
महिलाओं, पुरूषों व बच्चों ने जलाभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिरों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा। जहां पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं की लाईने लगवाकर ही जलाभिषेक करने दिया गया। वही शहर के सिद्धपीठ मंदिर गुलजारी वाला, सिद्धपीठ भाकूवाला शिव मंदिर, सिद्धपीठ सदाशिव मंदिर रेलपार, गढमुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर, बलभद्र मंदिर बुढाना रोड, हनुमान धाम स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लेकर देर शाम तक शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा। मंदिरों में देर शाम तक जलाभिषेक हुआ, और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
ये भी पढ़ें शामली: रेलवे अधिकारी की तानाशाही के खिलाफ ट्रैक मैनों का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां