नेपाल में सात वामपंथी दलों का विलय, नई पार्टी और पांच नुकीले तारे का चुनाव चिन्ह

On

काठमांडू। नेपाल के माओवादी पार्टी सहित सात वामपंथी दलों ने रविवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए नई पार्टी बनाने पर सहमति जताई है। हालांकि, पार्टी का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसका चुनाव चिन्ह ‘पांच नुकीला तारा’ होगा। ५ नवम्बर को एक राष्ट्रीय एकता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें एकीकृत पार्टी की औपचारिक घोषणा, घोषणापत्र एवं अंतरिम विधान का अनुमोदन और केन्द्रीय समिति का गठन किया जाएगा।

इस समझौते में माओवादी पार्टी, एकीकृत समाजवादी, नेपाल समाजवादी पार्टी, सीपीएन (समाजवादी), जन समाजवादी पार्टी, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी–समाजवादी) तथा सीपीएन (साम्यवादी) शामिल हैं। इसके अलावा विप्लव-नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट पार्टी से अलग हुए चिरन गुट ने भी इस नए गठबंधन में शामिल होने की घोषणा की है। समझौते के अनुसार छह महीनों के भीतर राष्ट्रीय एकता महाधिवेशन के माध्यम से पार्टी की संरचना को अंतिम रूप दिया जाएगा। नई पार्टी में केन्द्रीय समिति, राजनीतिक समिति, सचिवालय तथा संचालन समन्वय समिति का गठन होगा।

समझौते में कहा गया है कि व्यापक वामपंथी आन्दोलन को एकजुट करना समाजवादी क्रान्ति के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ऐतिहासिक आवश्यकता है। सभी दलों ने संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य की उपलब्धियों, राष्ट्रीय संप्रभुता, सुशासन, सामाजिक न्याय और सामाजिक-आर्थिक रूपान्तरण की रक्षा करते हुए वैज्ञानिक समाजवाद की दिशा में आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जताई है। नई पार्टी की मार्गदर्शक विचारधारा मार्क्सवाद–लेनिनवाद होगी और इसकी तत्कालीन रणनीति जनवादी क्रान्ति की उपलब्धियों की रक्षा तथा समाजवाद की नींव रखने पर केन्द्रित रहेगी।

इस समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों में माओवादी पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’, एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल, नेपाल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महेन्द्र राय यादव, जन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष सुभाष राज काफ्ले, सीपीएन (समाजवादी) के अध्यक्ष राजु कार्की, सीपीएन (माओवादी–समाजवादी) के अध्यक्ष चिरन पुन तथा सीपीएन (सम्यवादी) के अध्यक्ष कर्णजीत बुढाथोकी हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

भारत की बेटियां बनीं विश्व चैंपियन! 52 साल का इंतज़ार खत्म, दीप्ति-शेफाली का ऐतिहासिक प्रदर्शन

नवी मुंबई/नई दिल्ली- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इतिहास रच दिया।...
Breaking News  खेल  मुख्य समाचार  क्रिकेट 
भारत की बेटियां बनीं विश्व चैंपियन! 52 साल का इंतज़ार खत्म, दीप्ति-शेफाली का ऐतिहासिक प्रदर्शन

महिला विश्व कप: दीप्ति शर्मा रही प्लेयर ऑफ द सीरीज, ट्रॉफी माता-पिता को किया समर्पित

नवी मुंबई। भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम...
खेल  क्रिकेट 
महिला विश्व कप: दीप्ति शर्मा रही प्लेयर ऑफ द सीरीज, ट्रॉफी माता-पिता को किया समर्पित

पीएम मोदी का संदेश, सिख गुरुओं की महान शिक्षाएं प्रेरणास्रोत, मानवता को करती हैं प्रेरित

  पटना । बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं प्रधानमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पीएम मोदी का संदेश, सिख गुरुओं की महान शिक्षाएं प्रेरणास्रोत, मानवता को करती हैं प्रेरित

बुढ़ाना में हड़कंप: सात फेरों से ठीक पहले थाने पहुंची सिपाही की प्रेमिका, दुल्हन के पिता ने शादी तोड़ी

बुढ़ाना- मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहड़बर में रविवार को शादी की शहनाइयां हंगामे में बदल गईं। विवाह...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
बुढ़ाना में हड़कंप: सात फेरों से ठीक पहले थाने पहुंची सिपाही की प्रेमिका, दुल्हन के पिता ने शादी तोड़ी

मुज़फ्फरनगर में गंगा स्नान के मौके पर महिला ने तीन बच्चियों को दिया जन्म, गांव में छाई खुशी की लहर

जानसठ- मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव भलेड़ी में गंगा स्नान के पावन अवसर पर एक अत्यंत शुभ और...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में गंगा स्नान के मौके पर महिला ने तीन बच्चियों को दिया जन्म, गांव में छाई खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश

जस्टिस सूर्यकांत ने विधि स्नातकों को दी प्रेरणा: "न्याय से बढ़कर कुछ नहीं, अतिआत्मविश्वास से बचें"

लखनऊ -डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (RMLNLU) का चतुर्थ दीक्षांत समारोह रविवार को लखनऊ में एक गरिमामय माहौल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
जस्टिस सूर्यकांत ने विधि स्नातकों को दी प्रेरणा: "न्याय से बढ़कर कुछ नहीं, अतिआत्मविश्वास से बचें"

बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित दुकानों पर लखनऊ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानें व बार सील

लखनऊ - उत्तर प्रदेश में लखनउू नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम लखनऊ ने बिना ट्रेड लाइसेंस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित दुकानों पर लखनऊ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानें व बार सील

बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री : अखिलेश यादव

लखनऊ/पटना/छपरा- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  देश-प्रदेश  लखनऊ  बिहार 
बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री : अखिलेश यादव

लुटेरी दुल्हन का खौफनाक परिवार गैंग पकड़ा: मां कंचन-मौसी सुमन समेत पूरा गिरोह जेल की सलाखों में

Rampur News: पटवाई पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य आरोपी नितिन उर्फ अनिकेत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
लुटेरी दुल्हन का खौफनाक परिवार गैंग पकड़ा: मां कंचन-मौसी सुमन समेत पूरा गिरोह जेल की सलाखों में