पीएम अबी अहमद द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया ' से सम्मानित किया गया

On
अर्चना सिंह Picture

 

 

अदीस अबाबा/नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान और वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान, 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद द्वारा अदीस अबाबा के अदीस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया।

और पढ़ें जालौन में रामलीला के नाम पर अश्लीलता का आरोप, धार्मिक मंच पर बार-बालाओं का डांस!

प्रधानमंत्री मोदी, जो 16-17 दिसंबर को इथियोपिया की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर हैं, ने कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक से यह पुरस्कार स्वीकार करना उनके लिए सम्मान की बात है और उन्होंने इसे अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार किया।प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री डॉ. अबी और इथियोपिया के लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा में व्यापार, एआई और प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर जोर

उन्होंने प्रधानमंत्री डॉ. अबी के नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता, स्थिरता और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की उनकी पहलों की सराहना की। राष्ट्र निर्माण में ज्ञान के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय शिक्षकों के लिए एक सदी से अधिक समय से इथियोपिया की प्रगति और विकास में योगदान देना सौभाग्य की बात है।

और पढ़ें '19 दिसंबर को बदल जाएगा भारत का प्रधानमंत्री, देश को मिलेगा मराठी पीएम'; पृथ्वीराज चव्हाण के दावे से सियासी हलचल तेज

उन्होंने कहा, “मुझे ‘'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्राप्त करके सम्मानित महसूस हो रहा है। मैं इसे भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करता हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने यह पुरस्कार उन सभी भारतीयों और इथियोपियाई लोगों को समर्पित किया जिन्होंने सदियों से द्विपक्षीय संबंधों को पोषित किया है और इस सम्मान से नवाजे जाने पर 14 करोड़ भारतीयों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह पुरस्कार भारत और इथियोपिया के बीच घनिष्ठ साझेदारी में एक मील का पत्थर है और वैश्विक दक्षिण के सकारात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

पीएसी स्थापना दिवस: सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवानों की बहादुरी और आधुनिक बने PAC की उपलब्धियों पर किया जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सुरक्षा की रीढ़ मानी जाने वाली प्रांतीय आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) आज पहले से ज्यादा आधुनिक, मजबूत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पीएसी स्थापना दिवस: सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवानों की बहादुरी और आधुनिक बने PAC की उपलब्धियों पर किया जोर

उच्च न्यायालय की पीठ बनाने की मांग पर मेरठ बंद..चिकित्सकों ने भी ओपीडी सेवायें रखीं बंद 

   मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की पीठ की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को मेरठ बंद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
उच्च न्यायालय की पीठ बनाने की मांग पर मेरठ बंद..चिकित्सकों ने भी ओपीडी सेवायें रखीं बंद 

ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई भारतीय फिल्म 'होमबाउंड'

फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंश के बैनर तले बनी फिल्म 'होमबाउंड' को ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर...
Breaking News  मनोरंजन 
ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई भारतीय फिल्म 'होमबाउंड'

करदाताओं को विशेष सुविधाएं देने की मांग उठी राज्यसभा में

   नयी दिल्ली । देश की अर्थव्यवस्था में करदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्हें सम्मान दिये जाने तथा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
करदाताओं को विशेष सुविधाएं देने की मांग उठी राज्यसभा में

क्रिसमस से नव वर्ष तक ताज पर उमड़ेगा सैलानियों का हुजूम, की जाएंगी अतिरिक्त व्यवस्थाएं

सैलानियों के लिए ताजमहल पर्यटन का मुख्य केंद्र बिंदुआगरा। आगरा का ताजमहल देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए भारत में पर्यटन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
क्रिसमस से नव वर्ष तक ताज पर उमड़ेगा सैलानियों का हुजूम, की जाएंगी अतिरिक्त व्यवस्थाएं

उत्तर प्रदेश

पीएसी स्थापना दिवस: सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवानों की बहादुरी और आधुनिक बने PAC की उपलब्धियों पर किया जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सुरक्षा की रीढ़ मानी जाने वाली प्रांतीय आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) आज पहले से ज्यादा आधुनिक, मजबूत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पीएसी स्थापना दिवस: सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवानों की बहादुरी और आधुनिक बने PAC की उपलब्धियों पर किया जोर

उच्च न्यायालय की पीठ बनाने की मांग पर मेरठ बंद..चिकित्सकों ने भी ओपीडी सेवायें रखीं बंद 

   मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की पीठ की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को मेरठ बंद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
उच्च न्यायालय की पीठ बनाने की मांग पर मेरठ बंद..चिकित्सकों ने भी ओपीडी सेवायें रखीं बंद 

क्रिसमस से नव वर्ष तक ताज पर उमड़ेगा सैलानियों का हुजूम, की जाएंगी अतिरिक्त व्यवस्थाएं

सैलानियों के लिए ताजमहल पर्यटन का मुख्य केंद्र बिंदुआगरा। आगरा का ताजमहल देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए भारत में पर्यटन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
क्रिसमस से नव वर्ष तक ताज पर उमड़ेगा सैलानियों का हुजूम, की जाएंगी अतिरिक्त व्यवस्थाएं

बलिया में सड़क किनारे दुकान में घुसी कार, दो की मौत..दो लोग गंभीर रुप से घायल

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में मंगलवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
बलिया में सड़क किनारे दुकान में घुसी कार, दो की मौत..दो लोग गंभीर रुप से घायल