छह बार के विधायक एवं पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

On
अर्चना सिंह Picture

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए दरभंगा शहरी क्षेत्र से छह बार के विधायक एवं पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी को बिहार प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह दरभंगा सदर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक हैं।

संजय सरावगी अब निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का स्थान लेंगे। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की औपचारिक घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र के माध्यम से की गई है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

संजय सरावगी ने वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के उम्मीदवार उमेश साहनी को 24,593 मतों से पराजित किया था। उनका राजनीतिक सफर फरवरी 2005 में शुरू हुआ, जब उन्होंने दरभंगा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार मोहम्मद मुमताज को 14,188 मतों से हराकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया। इसके बाद अक्टूबर 2005 में उन्होंने कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा को 24,983 मतों से पराजित कर दोबारा जीत दर्ज की।

संजय सरावगी ने वर्ष 2010, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में भी लगातार जीत हासिल की। वर्ष 2010 में उन्होंने राजद के सुल्तान अहमद को 27,554 मतों से हराया, जबकि 2015 और 2020 में क्रमशः राजद उम्मीदवारों ओम प्रकाश खेरिया और अमर नाथ गामी को पराजित किया। वे नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

अपनी साफ-सुथरी छवि, प्रशासनिक अनुभव और मजबूत संगठनात्मक क्षमता के कारण पार्टी नेतृत्व ने उन्हें बिहार भाजपा की कमान सौंपी है। संजय सरावगी दरभंगा सदर सीट से लगातार छह बार विधायक चुने जा चुके हैं। उनका राजनीतिक जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) से शुरू हुआ था।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय सरावगी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संजय सरावगी उनके मंत्रिमंडल में सहयोगी के रूप में कार्य कर चुके हैं और छह बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

उल्लेखनीय है कि संजय सरावगी वैश्य/मारवाड़ी समाज से आते हैं। इससे पहले भाजपा ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया था। अब संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने बिहार संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

मेरठ विजिलेंस की टीम ने शामली के सहायक आयुक्त स्टाम्प व स्टेनो को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा  

शामली: मेरठ विजिलेंस की 12 सदस्यीय टीम ने शामली में सफल ट्रैप के दौरान शामली कलेक्ट्रेट पर स्थित सहायक महानिरीक्षक...
Breaking News  शामली 
मेरठ विजिलेंस की टीम ने शामली के सहायक आयुक्त स्टाम्प व स्टेनो को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा  

मुजफ्फरनगर के CMO डॉ. सुनील तेवतिया बिजनौर में अवैध क्लिनिक चलाते पकड़े गए, महिला आयोग की सदस्य के नेतृत्व में छापेमारी; टॉयलेट में छिपकर बचने की कोशिश

बिजनौर/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी, मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  बिजनौर 
मुजफ्फरनगर के CMO डॉ. सुनील तेवतिया बिजनौर में अवैध क्लिनिक चलाते पकड़े गए, महिला आयोग की सदस्य के नेतृत्व में छापेमारी; टॉयलेट में छिपकर बचने की कोशिश

मुजफ्फरनगर के आर आई के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,एमबीबीएस कर रहे बेटे की हुई मौत,एसएसपी पहुंचे अस्पताल

मुजफ्फरनगर। सुभारती मेडिकल विश्वविद्यालय, मेरठ में पढ़ रहे MBBS छात्र गोपेश कृष्ण ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के आर आई के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,एमबीबीएस कर रहे बेटे की हुई मौत,एसएसपी पहुंचे अस्पताल

मुजफ्फरनगर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख की तलाश जारी, पति  जेल में,डॉक्टर मित्र के घर खड़ी कार से करोड़ो की चोरी का है मामला 

देहरादून/मुजफ्फरनगर। देहरादून में डॉक्टर के घर में खड़ी कार से करोड़ों रुपये के कैश, सोना-चांदी और संपत्ति के अहम दस्तावेज...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
मुजफ्फरनगर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख की तलाश जारी, पति  जेल में,डॉक्टर मित्र के घर खड़ी कार से करोड़ो की चोरी का है मामला 

मुज़फ्फरनगर में न्यूमेक्स की ज़मीन पर उठा विवाद, सेबी में बंधक ज़मीन पर बन रही है टाउनशिप, निवेशकों से हो रही ठगी !

मुज़फ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में सहारा समूह से जुड़े एक बड़े भूमि घोटाले का मामला एक बार फिर चर्चा में है। आरोप...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में न्यूमेक्स की ज़मीन पर उठा विवाद, सेबी में बंधक ज़मीन पर बन रही है टाउनशिप, निवेशकों से हो रही ठगी !

उत्तर प्रदेश

पीएसी स्थापना दिवस: बेहतर कानून व्यवस्था से बदली प्रदेश की छवि: सीएम योगी

   लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था से आज उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पीएसी स्थापना दिवस: बेहतर कानून व्यवस्था से बदली प्रदेश की छवि: सीएम योगी

मेरठ थाना जानी की साइबर टीम ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड में 15,034 रुपये वापिस कराए

मेरठ। थाना जानी साइबर टीम द्वारा आवेदक मौ0 साजिद के साथ हुए क्रेडिट कार्ड से साइबर फ्राड हुए 15034 रुपये...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ थाना जानी की साइबर टीम ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड में 15,034 रुपये वापिस कराए

मेरठ बहसूमा हत्या केस: तीन आरोपियों को आजीवन कारावास व जुर्माने की सजा

मेरठ। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत मॉनिटरिंग सेल व थाना बहसूमा पुलिस टीम द्वारा की गयी पैरवी के फलस्वरूप मंगलवार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ बहसूमा हत्या केस: तीन आरोपियों को आजीवन कारावास व जुर्माने की सजा

मेरठ की परीक्षितगढ पुलिस ने किराने की दुकान से चोरी का खुलासा किया, चोर गिरफ्तार

मेरठ। थाना परीक्षितगढ पुलिस ने दुकान में चोरी की घटना का खुलासा किया है। इस दौरान चोरी के माल सहित...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ की परीक्षितगढ पुलिस ने किराने की दुकान से चोरी का खुलासा किया, चोर गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय