सोना खरीदारों के लिए राहत, चांदी की कीमत भी 16,000 रुपए से अधिक घटी
मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.53 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.43 लाख रुपए प्रति किलो से कम हो गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 2,885 रुपए कम होकर 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,55,650 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
ये भी पढ़ें दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी हवा, एनसीआर में कई इलाके रेड जोन में, लोनी का एक्यूआई 400 तक पहुंचा
22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,575 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,39,933 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,16,738 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,14,574 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 16,700 रुपए कम होकर 2,42,433 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,59,133 रुपए प्रति किलो था। आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार दोपहर 12 बजे और शाम को 5 बजे कीमतें जारी की जाती हैं। हाजिर के उलट वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.70 प्रतिशत बढ़कर 1,53,900 रुपए हो गई है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.86 प्रतिशत बढ़कर 2,43,200 रुपए हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।
खबर लिखे जाने तक सोना 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,989 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी करीब 2.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 77 डॉलर प्रति औंस पर थी। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कल की तेज गिरावट के बाद एमसीएक्स पर सोने में तेजी के साथ कारोबार हुआ। सोने के लिए रुकावट का स्तर 1,60,000 रुपए बना हुआ। अगर सोना 1,56,000 के नीचे कारोबार करना जारी रखता है तो यह 1,51,000 के अपने सपोर्ट को भी टेस्ट कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि निवेशकों की निगाहें अमेरिका के महंगाई के डेटा पर होंगी, जो कि शुक्रवार को शाम को जारी होगा और इससे सोने की आगे की कीमतें तय होंगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां