हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, शिमला सहित कई जगह आंधी-वर्षा, तीन दिन तक अलर्ट

On

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ वर्षा का दौर शुरू हो गया है, जबकि ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला में सुबह से अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ वर्षा शुरू हो गई। हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी, चम्बा, सोलन, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भी बादल गरजने के साथ वर्षा हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आया है। मानसून की विदाई के करीब दस दिन बाद पूरे प्रदेश का मौसम एक साथ बिगड़ा है। ऊंची चोटियों बारालाचा, शिंकुला, कुंजुम और रोहतांग दर्रे पर बर्फबारी हो रही है। बारिश और बर्फबारी के कारण जनजातीय क्षेत्रों में ठंड का असर तेजी से बढ़ गया है और लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज 5 अक्तूबर को कई हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके चलते सभी 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 6 अक्तूबर को मौसम और खराब रहने की चेतावनी दी गई है। इस दिन चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और लाहौल-स्पीति जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। यहां भारी से बहुत भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है, जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन और किन्नौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने बताया कि 7 अक्तूबर को बिलासपुर और हमीरपुर को छोड़कर बाकी दस जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। इन जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गर्जन और बिजली गिरने की संभावना है। 8 अक्तूबर को भी अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहेगा, हालांकि इस दिन कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 9 अक्तूबर से मौसम में सुधार आने और आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने अलर्ट के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि ऊंचे इलाकों में बर्फबारी से न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी तथा जनजातीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और पांगी-भरमौर में ठंड का असर और अधिक बढ़ जाएगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।




 

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में सड़क किनारे खड़े करोगे वाहन, तो हो जायेगा चालान, 51 वाहनों पर लगा 10.20 लाख जुर्माना

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

शामली में दो घंटे में लापता बच्ची की बरामदगी, पुलिस की तेज़ कार्रवाई की प्रशंसा

शामली। जनपद शामली के मोहल्ला दुर्गापुरी निवासी विवेक शर्मा ने आज दोपहर डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी भतीजी...
शामली 
शामली में दो घंटे में लापता बच्ची की बरामदगी, पुलिस की तेज़ कार्रवाई की प्रशंसा

कैराना में पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने चार बच्चों संग यमुना में लगाई थी छलांग, दो शव बरामद

कैराना (शामली)। जनपद शामली के कैराना कस्बे में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
कैराना में पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने चार बच्चों संग यमुना में लगाई थी छलांग, दो शव बरामद

रायबरेली में दलित युवक की पिटाई,चीखकर बोला- राहुल गांधी, भीड़ ने कहा- यहां सब बाबा वाले हैं, फिर तोड़ा दम, 5 गिरफ्तार, पुलिसकर्मी सस्पेंड

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 3 अक्टूबर को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। तब कहा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
रायबरेली में दलित युवक की पिटाई,चीखकर बोला- राहुल गांधी, भीड़ ने कहा- यहां सब बाबा वाले हैं, फिर तोड़ा दम, 5 गिरफ्तार, पुलिसकर्मी सस्पेंड

बरेली में फिर गरजा बुलडोजर: मैरिज हॉल का बाकी हिस्सा ढहा, सुरक्षा घेरे में चला एक्शन

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद आरोपियों की धरपकड़ के साथ बुलडोजर एक्शन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में फिर गरजा बुलडोजर: मैरिज हॉल का बाकी हिस्सा ढहा, सुरक्षा घेरे में चला एक्शन

दैनिक राशिफल- 6 अक्टूबर 2025, सोमवार

   मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 6 अक्टूबर 2025, सोमवार

उत्तर प्रदेश

रायबरेली में दलित युवक की पिटाई,चीखकर बोला- राहुल गांधी, भीड़ ने कहा- यहां सब बाबा वाले हैं, फिर तोड़ा दम, 5 गिरफ्तार, पुलिसकर्मी सस्पेंड

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 3 अक्टूबर को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। तब कहा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
रायबरेली में दलित युवक की पिटाई,चीखकर बोला- राहुल गांधी, भीड़ ने कहा- यहां सब बाबा वाले हैं, फिर तोड़ा दम, 5 गिरफ्तार, पुलिसकर्मी सस्पेंड

बरेली में फिर गरजा बुलडोजर: मैरिज हॉल का बाकी हिस्सा ढहा, सुरक्षा घेरे में चला एक्शन

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद आरोपियों की धरपकड़ के साथ बुलडोजर एक्शन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में फिर गरजा बुलडोजर: मैरिज हॉल का बाकी हिस्सा ढहा, सुरक्षा घेरे में चला एक्शन

मेरठ में भव्य भरत मिलाप शोभायात्रा, प्रभु श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर

मेरठ। श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा पंजीकृत मेरठ शहर के तत्वावधान में श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर द्वारा श्री...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भव्य भरत मिलाप शोभायात्रा, प्रभु श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर

मेरठ में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र का शुभारंभ, दिव्यांगजनों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

मेरठ। भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में एक नए प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र(PMDK) का शुभारंभ किया गया। नए...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र का शुभारंभ, दिव्यांगजनों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं