रायबरेली में दलित युवक की पिटाई,चीखकर बोला- राहुल गांधी, भीड़ ने कहा- यहां सब बाबा वाले हैं, फिर तोड़ा दम, 5 गिरफ्तार, पुलिसकर्मी सस्पेंड

On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 3 अक्टूबर को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। तब कहा गया था कि युवक ड्रोन चोर था। युवक को पीटने और लाश के वीडियो भी सामने आए थे। इसके बाद 4 अक्टूबर को एक और वीडियो सामने आया। इसमें मार खाते हुए युवक राहुल गांधी का नाम लेता है। इस पर भीड़ में से एक शख्स ने कहा कि यहां सब 'बाबा' वाले हैं। इसके बाद उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने ऊंचाहार कोतवाल संजय कुमार का ट्रांसफर कर दिया, जबकि 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

कांग्रेस ने कहा कि योगी ने अपराधियों को खुली छूट दी है, इस पूरी घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया। इसमें लिखा- रायबरेली में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या करने की खबर बेहद दुखद है। शोकाकुल परिजनों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।

देवबंद में के.एल. जनता इंटर कॉलेज में छात्रों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, प्रदर्शनी में दिखे भविष्य के वैज्ञानिक ये भी पढ़ें  देवबंद में के.एल. जनता इंटर कॉलेज में छात्रों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, प्रदर्शनी में दिखे भविष्य के वैज्ञानिक

वीडियो में दलित युवक आखिरी उम्मीद के तौर पर जब नेता विपक्ष राहुल गांधी का नाम लेता है, हत्यारे तब भी नहीं रुकते। उल्टा कहते हैं- हम 'बाबा' वाले हैं। यह घटना बताती है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है। खासतौर से दलितों के खिलाफ अपराध को लेकर वो आंख मूंदकर बैठे हैं। यही वजह है कि दलितों के खिलाफ अपराध के मामलों में यूपी नंबर- 1 है।

मुरादाबाद में स्टूडेंट बनेंगे 'पुलिस': SPEL प्रोग्राम के तीसरे चरण का आगाज, 9 थानों में 30 दिन की ट्रेनिंग शुरू ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में स्टूडेंट बनेंगे 'पुलिस': SPEL प्रोग्राम के तीसरे चरण का आगाज, 9 थानों में 30 दिन की ट्रेनिंग शुरू

अब तक 3 वीडियो सामने आए इस मामले में अब तक 3 वीडियो सामने आ चुके हैं। पहला वीडियो 3 अक्टूबर की सुबह सामने आया। इसमें साढ़े 6-7 बजे के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे खून से लथपथ हालत में एक युवक का शव दिख रहा है। दूसरा वीडियो दोपहर में 2 बजे सामने आया था। इसमें कुछ लोग लाठी-डंडे से एक युवक को चोर-चोर कहकर पीट रहे थे।

टोक्यो में सीएम योगी का एलान: यूपी में बनेगा 500 एकड़ का 'जापान इंडस्ट्रियल सिटी', निवेशकों के लिए बिछाया रेड कार्पेट ये भी पढ़ें  टोक्यो में सीएम योगी का एलान: यूपी में बनेगा 500 एकड़ का 'जापान इंडस्ट्रियल सिटी', निवेशकों के लिए बिछाया रेड कार्पेट

तीसरा वीडियो 4 अक्टूबर (शनिवार) को सामने आया। इसमें युवक को पीटने वाले ग्रामीणों ने उसका नाम-पता पूछा। इस पर उसने चिल्ला कर कहा- राहुल गांधी। इसके बाद पीट रही भीड़ में से एक युवक ने कहा- यहां सब बाबा वाले आदमी हैं।

4 अक्टूबर को सामने आया वीडियो 1 मिनट 21 सेकेंड का है। इसमें दिख रहा है कि एक युवक जमीन पर अर्द्धनग्न पड़ा है। एक आदमी ने उसकी गर्दन पर पैर रखा है। कुछ लोगों ने उसके दोनों पैरों को पकड़कर खींच रखा है। भीड़ ने उसी की शर्ट से उसके दोनों हाथ बांस के डंडे से पीछे बांध दिए हैं।

भीड़ गालियां देते हुए उस पर पानी डालती है। उसके दोनों जांघों और प्राइवेट पार्ट लगातार बेल्ट और डंडे बरसाए जा रही थी। चेहरे पर पानी पड़ते ही युवक जोर से चिल्लाकर कहता है- राहुल गांधी। उधर, भीड़ में से कोई कहता है- यहां सब बाबा वाले आदमी हैं। कुछ युवक कहते हैं कि भगत सिंह का नाम ले लो, चंद्रशेखर आजाद का नाम ले लो। इसके बाद वीडियो में से एक युवक कहता है कि इसे मारते हुए थक जा रहे हैं।

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के ईश्वरदासपुर गांव में 2 अक्टूबर को एक युवक की लाश रेलवे ट्रैक के किनारे मिली थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के शरीर पर पिटाई के निशान थे। सिर पर गहरी चोट, छाती पर बेल्ट के निशान और पूरे शरीर पर नीले-काले दाग थे।

 

गांववाले उससे पूछताछ करने लगे। हरिओम ने बताया कि वह पास के ही गांव में रहता है, लेकिन गांववाले उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद उसे डंडे और बेल्ट से मारने-पीटने लगे। फिर उसे अधनंगा करके उसकी ही शर्ट से दोनों हाथ बांधे और उस पर डंडे-बेल्ट बरसाते रहे।

अधमरा करने के बाद रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका अधमरा करने के बाद लोग उसे गांव के बाहर नहर किनारे ले गए। वहां एक खंभे में बांधकर पीटा। युवक बार-बार कहता रहा कि मैं चोर नहीं हूं, लेकिन गांववाले नहीं माने। पिटाई के बाद युवक को अधमरी हालत में रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। जहां से 2 अक्टूबर की सुबह उसका शव मिला था।

हरिओम की पत्नी पिंकी के मुताबिक, पति मानसिक रूप से कमजोर था। रायबरेली में मुझसे मिलने आ रहा था। पिंकी, ऊंचाहार में NTPC परिसर में पंजाब नेशनल बैंक में सफाई कर्मचारी है। गेट नंबर-2 के सामने पिंकी का मायका है। इस समय वो मायके में रह रही थी।

वहीं, इस मामले में पुलिस की लापरवाही देखते हुए एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने ऊंचाहार कोतवाल संजय कुमार का तबादला अपराध शाखा में कर दिया। इसके साथ ही हल्का उपनिरीक्षक कमल सिंह यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार और अभिषेक कुमार को सस्पेंड कर दिया।

5 आरोपी गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी का ट्रांसफर, 3 सस्पेंड 3 अक्टूबर को ग्रामीणों द्वारा की गई पिटाई का वीडियो सामने आया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने वीडियो और जांच के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। 4 अक्टूबर को ऊंचाहार पुलिस ने 5 आरोपियों वैभव सिंह, विपिन मौर्या, विजय कुमार, सहदेव और सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया। ये सभी डांडेपुर जमुनापुर, ऊंचाहार, रायबरेली के रहने वाले हैं। इन्हें गुलरहिआ तिराहा से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि युवक का नाम हरिओम पुत्र गंगादीन (38) है। वह फतेहपुर जिले के तरावती का पुरवा गांव का रहने वाला है। वह 1 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे ऊंचाहार-डलमऊ मार्ग पर ईश्वरदासपुर की ओर जा रहा था। तभी 24-25 गांववालों ने उसे पकड़ लिया।

सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस ने उनके पास से 2 चमड़े की बेल्ट, 1 शर्ट, 1 यूकेलिप्टस का डंडा और 1 बनियान बरामद की है।




 

Views: 984

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध 'अलविना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

नई दिल्ली। देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने शुक्रवार को कहा कि सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
सुधा चंद्रन से लेकर श्रीकांत बोला तक की हर कहानी साहस की मिसाल, ग्रीनएक्स टॉक्स सीरीज पर बोले गौतम अदाणी

राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

जोधपुर/बालोतरा। जोधपुर संभाग के बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे-25 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत से पसरा मातम

कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 16 फरवरी को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की घटना कमिश्नरेट पुलिस के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली। होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व है। 4 मार्च को देशभर में रंग-गुलाल...
Breaking News  लाइफस्टाइल 
बेफिक्र होकर मनाए होली, जिद्दी रंगों से नाखूनों को बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रसिद्ध 'अलविना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सनसनी: मशहूर बेकरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, संपत्ति विवाद बना मौत का कारण

कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में 16 फरवरी को दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट की घटना कमिश्नरेट पुलिस के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
कानपुर हवाला कांड: लूट की घटना से 1600 करोड़ के रैकेट का खुलासा, ED-CBI जांच की सिफारिश

राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व प्राप्तियों की विस्तृत समीक्षा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजस्व वृद्धि से मिलेगी विकास को रफ्तार, पारदर्शी कार्यप्रणाली से लक्ष्य प्राप्त करें विभाग: योगी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की आवाज दबाने के लिए फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाया गया : सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश