देवबंद में के.एल. जनता इंटर कॉलेज में छात्रों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, प्रदर्शनी में दिखे भविष्य के वैज्ञानिक
प्रदर्शनी में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा विज्ञान, कृषि, गृह विज्ञान आदि बहुत सी प्रस्तुतियां दी गई
देवबंद (सहारनपुर)। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि नवाचार और रचनात्मकता का नाम है। इसे चरितार्थ किया है देवबंद के के.एल. जनता इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने। विद्यालय परिसर में आयोजित एक भव्य प्रदर्शनी के दौरान छात्रों ने विज्ञान, कृषि और गृह विज्ञान से जुड़े एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत कर अतिथियों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।
विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रबंध समिति के अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार, प्रबंधक दीपक राज सिंघल, उपाध्यक्ष उप प्रबंधक देवी दयाल गर्ग, श्रवण कुमार सिंघल, उद्यमी विजेश कंसल, विजय गिरधर, जर्रार बेग, प्रधानाचार्य राजकुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रदर्शनी के गृह विज्ञान के बच्चों ने स्वनिर्मित राखियां, ठाकुर जी के वस्त्र, हाथ से बुने स्वेटर, घरेलू सजावट का सामान और अचार व ब्रेड रोल जैसे लजीज व्यंजन, कृषि क्षेत्र में फसल बुवाई, कटाई, आधुनिक सिंचाई के साधन, जैविक खाद और पशुपालन के जीवंत मॉडल के अलावा विज्ञान एवं तकनीक में प्रदूषण नियंत्रण, ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम, मानव शरीर के अंग और बिजली से चलने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि अनेकों बहुत ही शिक्षाप्रद प्रस्तुति दी गई है।
ये भी पढ़ें होली से पहले शाहजहांपुर में अनोखी तैयारी! “लाट साहब” जुलूस के रास्ते पर स्थित ढकी गई धार्मिक स्थलवेस्ट मटेरियल से 'बेस्ट' कलाकारी
प्रबंधक दीपक राज सिंघल ने बच्चों के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह देखकर सुखद आश्चर्य होता है कि छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही कम खर्च पर वेस्ट मटेरियल (कबाड़) से इतने सुंदर और उपयोगी आइटम बनाए हैं। प्रदर्शनी की शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने बहुत ही सराहना की। इस अवसर पर अधवक्ता अनुपम वशिष्ठ, विकास पुंडीर, मनीष त्यागी, रविंद्र चौधरी, मीनू सिंगल, अमित तायल, राजन छाबड़ा, शिवम सिंघल आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। वहीं प्रधानाचार्य राजकुमार ने सभी अतिथियों का अभिभावकों का स्वागत एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां