मुजफ्फरनगर में हुक्का पी रहे लोगों पर नकाबपोशों ने चलाई गोली, पुरानी रंजिश का शक

On

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बझेड़ी गांव में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने घर के बाहर बैठकर हुक्का पी रहे लोगों पर अचानक फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

और पढ़ें भारत-रूस दोस्ती 'ध्रुव तारे के समान' अडिग, 2030 तक आर्थिक संबंध बढ़ेंगे: मोदी

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और भगदड़ मच गई। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए हमलावरों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वे बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

और पढ़ें UP में FDI को रफ्तार देने की कवायद: सीएम योगी ने 'इन्वेस्ट यूपी' की समीक्षा की, निवेश प्रस्तावों को जल्द जमीन पर उतारने का निर्देश

सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकता है। गांव के लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले बझेड़ी गांव के अड्डे पर दो युवकों द्वारा एक लड़की से छेड़छाड़ की गई थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन युवकों की पिटाई कर दी थी। पिटाई के बाद युवकों ने धमकी दी थी कि वे इस घटना का बदला लेंगे।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर MDA का अवैध प्लॉटिंग पर बड़ा एक्शन; 19 बीघा भूमि पर चला बुलडोजर; मुस्तफाबाद और रुड़की बाईपास पर निर्माण ध्वस्त

ग्रामीणों का कहना है कि आज की फायरिंग उसी रंजिश से जुड़ी हो सकती है और हमलावर वही युवक हो सकते हैं।

इस संबंध में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें सार्वजनिक किया जाएगा।

फिलहाल गांव में पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर: धोखाधड़ी के आरोपी मिन्टु सिंह को गिरफ्तार, 3,900 रुपये बरामद

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी की घटना का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

मुजफ्फरनगर का वॉलीबॉल चमका देशभर में..69वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर मेडल

मुजफ्फरनगर। खेल जगत में मुजफ्फरनगर ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित प्रतिष्ठित...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर का वॉलीबॉल चमका देशभर में..69वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर मेडल

सहारनपुर में एसआईआर प्रक्रिया में फर्जी हस्ताक्षर का मामला, रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सहारनपुर। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय डबराल ने एसआईआर/निर्वाचक पुनरीक्षण प्रक्रिया में फर्जी हस्ताक्षर करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में एसआईआर प्रक्रिया में फर्जी हस्ताक्षर का मामला, रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अखिलेश यादव ने एसआईआर पर उठाए सवाल, बोले- दो से तीन करोड़ वोट काटे जाने की साजिश

सहारनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर मतदाता सूची...

हापुड़ में जयंत चौधरी का शक्ति प्रदर्शन! शहीद की प्रतिमा का अनावरण!

हापुड़। आज रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के बहादुरगढ़ क्षेत्र के लुहारी गांव आगमन से राजनीतिक माहौल में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 

उत्तर प्रदेश