UGC के खिलाफ 5 फरवरी को जिला मुख्यालय पर होगा विरोध प्रदर्शन: ललित मोहन शर्मा
मुज़फ्फरनगर। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के खिलाफ आगामी 5 फरवरी को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर आज पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में बेस्ट यूपी प्रमुख व क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी पर हिंदू समुदाय को जातियों में बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का हिंदू-मुस्लिम से शुरू हुआ खेल अब हिंदुओं को विभाजित करने तक पहुंच गया है।
उन्होंने लोगों को बीजेपी की कथित विघटनकारी नीतियों से सतर्क रहने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी का एकमात्र लक्ष्य सत्ता में बने रहना है, जिसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है।
UGC कानून को बताया सभी वर्गों के लिए नुकसानदायक
ललित मोहन शर्मा ने कहा कि UGC के खिलाफ बनाया जा रहा कानून हर वर्ग को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आम जनमानस से एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
उन्होंने सभी से 5 फरवरी को होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
इस अवसर पर प्रदेश उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष क्रांतिसेना मुकेश त्यागी, जिला प्रमुख शिवसेना बिट्टू सेखेड़ा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर सहित संजीव वर्मा, उज्ज्वल पंडित, जतिन वशिष्ठ, आदित्य कश्यप, बाबूराम, हैम कुमार कश्यप, शैलेंद्र विश्वकर्मा, चेतन देव विश्वकर्मा, अरविंद कौशिक आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां