...गा रहा है गीत यूपी, योगी जी के नाम का : विधानसभा में बजट भाषण पढ़ते हुए वित्त मंत्री ने शायरी सुनाकर की प्रशंसा

वित्त मंत्री ने शेरो-शायरी से बांधा समा, पिछली सरकारों पर भी कसा तंज

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज विधानसभा में योगी सरकार का बजट प्रस्तुत करते हुए शेरो शायरी के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने बताया कि योगी सरकार ने जो कार्य किये हैं, उससे स्थिति में कितना बदलाव हुआ है। खन्ना ने भाषण में शेर-ओ-शायरी का भी भरपूर उपयोग किया। वित्त मंत्री ने यूपी के हर काम की तारीफ करते हुए शायरी पढ़ी तो पिछली सरकारों पर भी तंज कसा।

खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास और कानून व्यवस्था के मॉडल की सर्वत्र सराहना का जिक्र किया। योगी सरकार के हर काम की तारीफ की और शेर पढ़ा...

काबिले तारीफ है, अंदाज एक-एक काम का

गा रहा है गीत यूपी, योगी जी के नाम का

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही प्रदेश के हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए अथक परिश्रम किया है। खन्ना ने अपने नजरिए से योगी आदित्यनाथ का संकल्प सुनाया...

यही जुनून, यही ख्वाब मेरा है

दिया जला के रोशनी कर दूं, जहां अंधेरा है।

वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आधुनिक तकनीक और सूचना प्रौद्योगिकी के त्वरित विस्तार पर भी फोकस किया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश निकट भविष्य में देश के आईटी हब के रूप में अपनी पहचान निश्चित रूप से बनाएगा। उन्होंने सरकार के कार्यों और मेहनत का जिक्र कुछ यूं किया...

सितारा बनके आसमां में वही चमकते हैं

डुबो देते हैं जो अपने आपको पसीने में

सुरेश खन्ना ने पिछली सरकारों के कार्यकाल में प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों की उपेक्षा पर भी तंज कसा। फिर अपनी सरकार में इन धरोहरों की बदली स्थिति का भी जिक्र किया। बोले कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सरकार ने सांस्कृतिक, धार्मिक धरोहरों के पुनरुत्थान का कार्य किया है। वित्त मंत्री ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलने और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की भी जानकारी दी।

ये अलग बात है तुम ना बदलो मगर जमाना बदल रहा है।

गुलाब पत्थर पे खिल रहे हैं, चिराग आंधियों में जल रहे हैं।।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सर्वसमावेशी विजन और महिलाओं, बच्चों, श्रमिकों व समाज के दुर्बल वर्ग के कल्याण की चिंता का भी जिक्र किया। सीएम योगी की दूरदृष्टि, दृढ़संकल्प और अहर्निश श्रम से संभव हो रहे कार्यों पर उन्होंने शेर पढ़ा...

बड़ी मुश्किल से कोई सुबह मुस्कुराती है,

गम की हर शाम दबे पांव चली जाती है।

वक्त लगता ही नहीं जिंदगी बदलने में,

पर बदलने में वक्त, जिंदगी लग जाती है।।

अपने भाषण के आखिरी शेर में उन्होंने प्रदेश के सुरक्षित, स्वस्थ, सभ्य और खुशहाल समाज का जिक्र किया और कहा कि हमारी सरकार की कार्यशैली जीवन दर्शन से अनुप्राणित है, उन्हें अपनी भावनाओं को कुछ यूं शब्द दिया...

बात अनमोल बहुत है ये जिंदगी के लिए, बता रहा हूं फलसफा मैं हर किसी के लिए।

पोंछ सकते हो तो दुखियों के पोंछ लो आंसू, न जियें आप फकत अपनी ही खुशी के लिए।।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

द० एस० डी० पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह: 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भावपूर्ण विदाई; उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

मुजफ्फरनगर। शिक्षा और संस्कारों के संगम द० एस० डी० पब्लिक स्कूल में बुधवार, 11 फरवरी 2026 को कक्षा 12वीं के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
द० एस० डी० पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह: 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भावपूर्ण विदाई; उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके विभूतिखंड स्थित 'वेव मॉल' (Wave Mall) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बुधवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

खतौली में पुलिया निर्माण पर हंगामा: शिवपुरी के लोगों ने रोका काम, ऊँचाई को लेकर जताई कड़ी नाराजगी

खतौली। नगर के मोहल्ला शिवपुरी में झारखंड मार्ग को जोड़ने वाली प्रस्तावित पुलिया का निर्माण विवादों के घेरे में आ...
खतौली में पुलिया निर्माण पर हंगामा: शिवपुरी के लोगों ने रोका काम, ऊँचाई को लेकर जताई कड़ी नाराजगी

गाजियाबाद के 4-स्टार होटल 'सरोवर पोर्टिको' में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर होती थी डील, 11 महिलाएं रेस्क्यू

   गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में स्थित मशहूर और लग्जरी 4-स्टार होटल 'सरोवर पोर्टिको' के भीतर...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद के 4-स्टार होटल 'सरोवर पोर्टिको' में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर होती थी डील, 11 महिलाएं रेस्क्यू

मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

मेरठ/मवाना। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला सिपाही की शादी के घर में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब दुल्हन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके विभूतिखंड स्थित 'वेव मॉल' (Wave Mall) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बुधवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

मेरठ/मवाना। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला सिपाही की शादी के घर में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब दुल्हन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

बसपा का 'अनुशासन' हंटर: पूर्व मंडल प्रभारी यशपाल सिंह पार्टी से निष्कासित, चुनाव से पहले संगठन में बड़ी सफाई

बुलन्दशहर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कड़ा...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बसपा का 'अनुशासन' हंटर: पूर्व मंडल प्रभारी यशपाल सिंह पार्टी से निष्कासित, चुनाव से पहले संगठन में बड़ी सफाई

योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का 'ऐतिहासिक' बजट: बेटियों की शादी पर अब ₹1.01 लाख, युवाओं को 10 लाख नौकरियां; सहारनपुर-नेपाल बॉर्डर तक बनेगा नया कॉरिडोर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9 लाख 12 हजार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का 'ऐतिहासिक' बजट: बेटियों की शादी पर अब ₹1.01 लाख, युवाओं को 10 लाख नौकरियां; सहारनपुर-नेपाल बॉर्डर तक बनेगा नया कॉरिडोर

सर्वाधिक लोकप्रिय