अमेरिका ने कोविड विफलताओं का हवाला देते हुए डब्ल्यूएचओ से तोड़ा नाता

On

वाशिंगटन। अमेरिका ने औपचारिक रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से अपनी सदस्यता खत्म कर दी है। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले दिन किए गए वादे को पूरा करने के तहत लिया गया है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो और स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री रॉबर्ट एफ केनेडी जूनियर ने एक संयुक्त बयान में बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित एक कार्यकारी आदेश के जरिए यह वापसी लागू की गई।

इस फैसले का उद्देश्य अमेरिका को डब्ल्यूएचओ की 'पाबंदियों' से मुक्त करना और कोविड-19 महामारी के दौरान हुई विफलताओं से हुए नुकसान की भरपाई करना है। बयान में कहा गया, "आज अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से खुद को अलग कर लिया है, जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पहले दिन वादा किया था। यह कदम कोविड-19 के दौरान डब्ल्यूएचओ की नाकामियों के जवाब में उठाया गया है, जिनका खामियाजा अमेरिकी जनता को भुगतना पड़ा।" प्रशासन ने डब्ल्यूएचओ पर अपने मूल उद्देश्य से भटकने और अमेरिकी हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया।

और पढ़ें धर्मांतरण मामले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, तमंचा-कारतूस बरामद

बयान में कहा गया कि अमेरिका डब्ल्यूएचओ का संस्थापक सदस्य और सबसे बड़ा वित्तीय योगदानकर्ता रहा है, इसके बावजूद संगठन ने अमेरिका के हितों की अनदेखी की। ट्रंप प्रशासन का दावा है कि डब्ल्यूएचओ ने राजनीतिक और नौकरशाही एजेंडे को अपनाया, जो उन देशों से प्रभावित था जो अमेरिका के विरोधी हैं। साथ ही, महामारी के दौरान समय पर और सटीक जानकारी साझा करने में संगठन असफल रहा। बयान में यह भी कहा गया कि इन विफलताओं की वजह से अमेरिकी लोगों की जान जा सकती थी और बाद में इन गलतियों को 'जन स्वास्थ्य के हित' के नाम पर छिपाया गया। प्रशासन ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका के बाहर निकलने के फैसले के बाद डब्ल्यूएचओ का व्यवहार अपमानजनक रहा। कहा गया कि संगठन ने अपने मुख्यालय में लगा अमेरिकी झंडा सौंपने से इनकार कर दिया और यह दावा किया कि उसने अमेरिका की वापसी को मंजूरी नहीं दी है। संयुक्त बयान में कहा गया, "हमारे संस्थापक सदस्य और सबसे बड़े समर्थक होने के बावजूद, अंतिम दिन तक अमेरिका का अपमान जारी रहा।"

और पढ़ें हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 837 अंक उछला

अमेरिकी सरकार ने साफ किया कि अब डब्ल्यूएचओ के साथ उसका संपर्क केवल वापसी की प्रक्रिया पूरी करने और अमेरिकी नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा तक सीमित रहेगा। डब्ल्यूएचओ से जुड़ी सभी अमेरिकी फंडिंग और स्टाफिंग तुरंत समाप्त कर दी गई है। प्रशासन ने कहा कि अमेरिका अब वैश्विक स्वास्थ्य प्रयासों का नेतृत्व सीधे देशों के साथ द्विपक्षीय साझेदारी और भरोसेमंद स्वास्थ्य संस्थानों के जरिए करेगा। बयान में डब्ल्यूएचओ को भारी-भरकम और अक्षम नौकरशाही बताया गया। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि यह फैसला उन अमेरिकियों को सम्मान देने के लिए लिया गया है जिन्होंने महामारी में अपनों को खोया, खासकर नर्सिंग होम में मरे बुजुर्गों और उन कारोबारियों को, जिन्हें कोविड प्रतिबंधों से भारी नुकसान हुआ। बता दें कि अमेरिका 1948 में डब्ल्यूएचओ का संस्थापक सदस्य बना था और लंबे समय तक इसका सबसे बड़ा डोनर रहा है। 

और पढ़ें राहुल हत्याकांड : हंगामे के बाद हरकत में आई पुलिस, मुठभेड़ में मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल; बिजली कर्मचारी की हालत गंभीर

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। सहारनपुर जनपद के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव शेरपुर पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल; बिजली कर्मचारी की हालत गंभीर

गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर एनसीआरटीसी ने आयोजित किया भव्य ‘गणतंत्र गौरव उत्सव’

  गाजियाबाद। 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) द्वारा गाजियाबाद स्थित नमो भारत स्टेशन प्रस्तुत...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर एनसीआरटीसी ने आयोजित किया भव्य ‘गणतंत्र गौरव उत्सव’

भोपाल: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-उपवास

भोपाल। भाजपा सरकार पर सनातन परंपराओं, साधु-संतों और धार्मिक आस्थाओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेस...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
भोपाल: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-उपवास

चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला मुख्यालय शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

मेरठ। मेरठ में ग्रेटर नोएडा जैसा हादसा हुआ है। मेरठ के पॉश कैंट इलाके में खुले नाले में एक ई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल; बिजली कर्मचारी की हालत गंभीर

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। सहारनपुर जनपद के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव शेरपुर पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल; बिजली कर्मचारी की हालत गंभीर

चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला मुख्यालय शहर की यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने की दिशा में बड़ा कदम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
चंद मिनट में बरेली शहर से एयरपोर्ट पहुंचेंगे लोग, 10 लेन मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू

मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

मेरठ। मेरठ में ग्रेटर नोएडा जैसा हादसा हुआ है। मेरठ के पॉश कैंट इलाके में खुले नाले में एक ई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ कैंट में खुले नाले में ई-रिक्शा गिरा, चालक की मौत; प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी

सहारनपुर। व्हाट्सएप पर आए एक लिंक के जरिए निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 27.55...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में व्हाट्सएप निवेश घोटाला: व्यक्ति से 27.55 लाख की ठगी