बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के लिए मतदान कल

शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद यह पहला मौका है जब देश में आम चुनाव होने जा रहे हैं

On

ढाका। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए मतदान गुरुवार सुबह 7ः30 बजे शुरू हो होगा। इस बीच मतदाताओं की भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। यह अवसर इसलिए भी खास है कि चुनाव के साथ ऐतिहासिक राष्ट्रीय जनमत संग्रह भी आयोजित किया जा रहा है। जनमत संग्रह का मुख्य उद्देश्य 'जुलाई नेशनल चार्टर 2025' को मंजूरी देना है। यह 2024 के छात्र आंदोलन के बाद शासन प्रणाली में सुधार के लिए तैयार किया गया है। अभी तक कम से कम 394 अंतरराष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षक और 197 विदेशी पत्रकार ढाका पहुंच चुके हैं।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार देश के 300 में से 299 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। शेरपुर-3 में एक उम्मीदवार की मौत के बाद मतदान स्थगित कर दिया गया है। मतदान सुबह 7:30 से शाम 4:30 बजे तक होगा। चुनाव आयुक्त अबुल फजल एमडी सनाउल्लाह ने कहा कि आयोग शांतिपूर्ण और सही तरीके से चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। देश में 127,612,384 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 64,760,382 पुरुष, 62,850,772 महिलाएं और 1,230 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

इस बार 50 दल मैदान में हैं। कुल उम्मीदवार 2,028 हैं। इनमें स्वतंत्र उम्मीदवार भी शामिल हैं। हर निर्वाचन क्षेत्र में औसतन लगभग सात उम्मीदवार हैं। चुनाव में 81 महिलाएं भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी। मतों की गिनती 42,659 मतदान केंद्रों और डाक मतपत्रों की गिनती 299 केंद्रों में होगी। आयोग ने किसी भी तरह की दखल को रोकने के लिए आधे मतदान केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इसके अलावा पुलिस, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश, रैपिड एक्शन बटालियन और सहायक बलों सहित कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लगभग 958,000 सदस्यों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 2,100 कार्यकारी मजिस्ट्रेट और 657 न्यायिक मजिस्ट्रेट भी चुनाव पर नजर रखेंगे।

पहली बार कुछ चुने हुए इलाकों में हवाई निगरानी के लिए ड्रोन भी तैनात रहेंगे। 90 फीसद से ज्यादा मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। मंगलवार सुबह तक रिटर्निंग ऑफिसर्स को करीब 730,000 डाक मतपत्र मिल चुके थे। आयोग के अनुसार चुनाव 45,330 घरेलू चुनाव पर्यवेक्षक और करीब 350 विदेशी पर्यवेक्षकों की निगरानी में होंगी। अंतिम समय में यह संख्या बढ़ सकती है। 156 विदेशी पत्रकारों समेत करीब 9,700 मीडिया कर्मचारियों को चुनाव कवर करने के लिए पंजीकृत किया गया है।

राष्ट्रीय जनमत संग्रह में दो महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल को अधिकतम दो बार के लिए सीमित और देश में 100 सदस्यों वाले एक 'ऊपरी सदन' का गठन किया जाए। इसलिए इस बार मतदाताओं को दो मतपत्र दिए जाएंगे। संसदीय चुनाव के लिए मतपत्र का रंग सफेद और जनमत संग्रह के लिए गुलाबी रखा गया है। जनमत संग्रह के पक्ष में हां और विपक्ष में नहीं में वोट देना होगा। अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को चुनाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और जमात-ए-इस्लामी के बीच माना जा रहा है। चुनाव और जनमत संग्रह नोबेल पुरस्कार प्राप्त मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की देखरेख में हो रहे हैं।

इस बार के चुनाव को कई मायनों में ऐतिहासिक और असाधारण माना जा रहा है। यह चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब देश की पारंपरिक राजनीति पूरी तरह बदल चुकी है। दो दशक तक सत्ता में रहीं अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना अब देश से बाहर हैं और उनकी पार्टी अवामी लीग का पंजीकरण निलंबित किया जा चुका है। बांग्लादेश की दूसरी प्रमुख नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का हाल ही में निधन हो चुका है।

अवामी लीग की गैरमौजूदगी ने समीकरण बदल दिए हैं। मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधनों के बीच माना जा रहा है। बीएनपी की कमान इस समय तारिक रहमान के हाथों में है। वो खालिदा जिया के बेटे हैं। वह अपनी पार्टी को राष्ट्रवादी और रूढ़िवादी विकल्प के रूप में पेश कर रहे हैं।

जमात-ए-इस्लामी पार्टी शेख हसीना के कार्यकाल में प्रतिबंधित थी। कट्टरपंथी दल के तौर पर मशहूर इस पार्टी ने साल 2024 के आंदोलन से निकले छात्र नेताओं की गठित नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के साथ गठबंधन किया है। एनसीपी खुद को सुधारवादी और नागरिक-आधारित राजनीति का प्रतिनिधि बता रही है। जातीय पार्टी के दो गुट जेपी-कादर और जेपी-इरशाद भी मैदान में हैं। वामपंथी दलों का लेफ्ट डेमोक्रेटिक अलायंस और अमार बांग्लादेश पार्टी जैसे नए दल भी चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं।

आयोग के अनुसार सबसे अधिक 291 उम्मीदवार बीएनपी ने खड़े किए हैं। बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ने 229 और जातीय पार्टी ने 198 उम्मीदवार उतारे हैं। राष्ट्रीय संसद में कुल 350 सीटें होती हैं। इनमें से 300 सीटों पर सीधा चुनाव होता है। बहुमत का आंकड़ा 151 सीटों का है। बाकी की 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होती हैं और इन्हें आम चुनाव के बाद दलों को मिली सीटों के अनुपात में आवंटित किया जाता है। राष्ट्रीय संसद के सदस्यों का कार्यकाल पांच साल होता है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

यूपी बजट 2026: MSME सेक्टर को मिलेगी नई संजीवनी, आईआईए चेयरमैन अमित जैन ने बजट को बताया 'विकासोन्मुखी'

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर औद्योगिक जगत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
यूपी बजट 2026: MSME सेक्टर को मिलेगी नई संजीवनी, आईआईए चेयरमैन अमित जैन ने बजट को बताया 'विकासोन्मुखी'

द० एस० डी० पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह: 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भावपूर्ण विदाई; उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

मुजफ्फरनगर। शिक्षा और संस्कारों के संगम द० एस० डी० पब्लिक स्कूल में बुधवार, 11 फरवरी 2026 को कक्षा 12वीं के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
द० एस० डी० पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह: 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भावपूर्ण विदाई; उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके विभूतिखंड स्थित 'वेव मॉल' (Wave Mall) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बुधवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

खतौली में पुलिया निर्माण पर हंगामा: शिवपुरी के लोगों ने रोका काम, ऊँचाई को लेकर जताई कड़ी नाराजगी

खतौली। नगर के मोहल्ला शिवपुरी में झारखंड मार्ग को जोड़ने वाली प्रस्तावित पुलिया का निर्माण विवादों के घेरे में आ...
खतौली में पुलिया निर्माण पर हंगामा: शिवपुरी के लोगों ने रोका काम, ऊँचाई को लेकर जताई कड़ी नाराजगी

गाजियाबाद के 4-स्टार होटल 'सरोवर पोर्टिको' में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर होती थी डील, 11 महिलाएं रेस्क्यू

   गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में स्थित मशहूर और लग्जरी 4-स्टार होटल 'सरोवर पोर्टिको' के भीतर...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद के 4-स्टार होटल 'सरोवर पोर्टिको' में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर होती थी डील, 11 महिलाएं रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके विभूतिखंड स्थित 'वेव मॉल' (Wave Mall) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बुधवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

मेरठ/मवाना। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला सिपाही की शादी के घर में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब दुल्हन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

बसपा का 'अनुशासन' हंटर: पूर्व मंडल प्रभारी यशपाल सिंह पार्टी से निष्कासित, चुनाव से पहले संगठन में बड़ी सफाई

बुलन्दशहर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कड़ा...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बसपा का 'अनुशासन' हंटर: पूर्व मंडल प्रभारी यशपाल सिंह पार्टी से निष्कासित, चुनाव से पहले संगठन में बड़ी सफाई

योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का 'ऐतिहासिक' बजट: बेटियों की शादी पर अब ₹1.01 लाख, युवाओं को 10 लाख नौकरियां; सहारनपुर-नेपाल बॉर्डर तक बनेगा नया कॉरिडोर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9 लाख 12 हजार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का 'ऐतिहासिक' बजट: बेटियों की शादी पर अब ₹1.01 लाख, युवाओं को 10 लाख नौकरियां; सहारनपुर-नेपाल बॉर्डर तक बनेगा नया कॉरिडोर

सर्वाधिक लोकप्रिय