योगी सरकार ने दिया बरेली को नगर वन का तोहफा, वन मंत्री ने लेआउट पर की चर्चा

On
अर्चना सिंह Picture



बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रीन और ईको-फ्रेंडली विजन को धरातल पर उतारते हुए बरेली को नगर वन का बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। सीबीगंज में विकसित किए जाने वाले इस आरबोरेटम को यूपी ईको-टूरिज्म के एजेंडे में शामिल किया गया है। सोमवार को लखनऊ में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर वन के डिजाइन और लेआउट पर विस्तार से चर्चा की गई। कंसलटेंट एजेंसी ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से नगर वन का खाका पेश किया, जिसे वन मंत्री ने स्वीकृति दे दी।

करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले नगर वन में ईको-फ्रेंडली कैफेटेरिया, बच्चों के लिए आधुनिक पार्क, किड्स प्ले एरिया और परिवारों के लिए सुकून भरे भ्रमण स्थल तैयार किए जाएंगे। जंगल के बीच लकड़ी से बने ट्री-हाउस पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अलावा टहलने के लिए पाथवे, हर्बल और औषधीय पौधों की वाटिकाएं बनाई जाएंगी। नगर वन में प्राचीन और दुर्लभ वृक्षों की जानकारी अंकित की जाएगी, ताकि पर्यटक उनकी उपयोगिता और ऐतिहासिक महत्व को समझ सकें। आकर्षक सेल्फी प्वाइंट युवाओं और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण होंगे।

सीबीगंज वन क्षेत्र में पहले ही मियावाकी वन विकसित किया जा चुका है। अब नगर वन परियोजना से दुर्लभ प्रजातियों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। नाथ कॉरिडोर पहले से निर्माणाधीन है और नगर वन के जुड़ने से बरेली में आस्था, प्रकृति और पर्यटन का संगम तैयार होगा। डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि नगर वन परियोजना को यूपी ईको-टूरिज्म के साथ बैठक में शामिल किया गया और स्वीकृति मिल गई।

सीबीगंज का आरबोरेटम करीब 30 हेक्टेयर में फैला है, जिसमें चंदन, रुद्राक्ष, केवड़ा, शाल और श्रीलंका की दुर्लभ प्रजातियों के पेड़ मौजूद हैं। इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि वन क्षेत्र में कोई पक्का निर्माण नहीं होगा और एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा। मुख्य वन संरक्षक के निर्देशन में वनस्पतियों पर शोध और प्रशिक्षण के लिए केंद्र भी विकसित किए जाएंगे। वन विभाग, पर्यटन विभाग, बीडीए और नगर निगम की सहभागिता से डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

लेखक के बारे में

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई के पूर्व सहयोगी की हत्या मामले में पांच गिरफ्तार

   नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को आरजू-अनमोल बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
लॉरेंस बिश्नोई के पूर्व सहयोगी की हत्या मामले में पांच गिरफ्तार

पत्नी की हत्या कर शव के 72 टुकड़े करने वाले राजेश गुलाटी की आजीवन कारावास की सजा बरकरार

   नैनीताल। देहरादून में पत्नी अनुपमा गुलाटी की निर्ममतापूर्वक हत्या कर 72 टुकड़े करने वाले राजेश गुलाटी की आजीवन कारावास की...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
पत्नी की हत्या कर शव के 72 टुकड़े करने वाले राजेश गुलाटी की आजीवन कारावास की सजा बरकरार

भाकियू(अराजनैतिक) ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, किसान नेता बने अपराधियों पर कार्रवाई की मांग

-किसान संगठनों के नाम पर कुछ लोग कर रहे हैं दलाली और अवैध वसूलीसीतापुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) सीतापुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
भाकियू(अराजनैतिक) ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, किसान नेता बने अपराधियों पर कार्रवाई की मांग

दिल्ली प्रदूषण : कार्यालयों में आधे कर्मचारी ही आएंगे, अन्य को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश

  नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। इसके चलते वायु आयोग...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली प्रदूषण : कार्यालयों में आधे कर्मचारी ही आएंगे, अन्य को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश

सहारनपुर में डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की, सभी विभागों को सुधार के सख्त निर्देश

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की, सभी विभागों को सुधार के सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश

भाकियू(अराजनैतिक) ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, किसान नेता बने अपराधियों पर कार्रवाई की मांग

-किसान संगठनों के नाम पर कुछ लोग कर रहे हैं दलाली और अवैध वसूलीसीतापुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) सीतापुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
भाकियू(अराजनैतिक) ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, किसान नेता बने अपराधियों पर कार्रवाई की मांग

सहारनपुर में डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की, सभी विभागों को सुधार के सख्त निर्देश

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की, सभी विभागों को सुधार के सख्त निर्देश

सहारनपुर में दो बाइकों की भिड़ंत: तीन गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (नकुड)।  दो बाइकों की भिडंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शामली के गांव टोडा  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दो बाइकों की भिड़ंत: तीन गंभीर रूप से घायल

मेरठ में डिस्कॉम की जन-सुनवाई: विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित

मेरठ। ऊर्जा भवन के सभाकक्ष में आयोजित संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत, जन-सुनवाई में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्रबन्ध निदेशक,...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डिस्कॉम की जन-सुनवाई: विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित