अडानी मुद्दे पर एकजुट विपक्ष जेपीसी की मांग पर अड़ा, क्या इस सप्ताह चल पाएगी संसद?

On

नई दिल्ली | संसद के अंदर और बाहर, आमतौर पर बिखरा नजर आने वाला विपक्ष अडानी के मुद्दे पर एकजुट होता नजर आ रहा है। विपक्षी दलों की एकजुटता की वजह से संसद के बजट सत्र के पहले चरण में अभी तक राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा तक नहीं शुरू हो पाई […]

नई दिल्ली | संसद के अंदर और बाहर, आमतौर पर बिखरा नजर आने वाला विपक्ष अडानी के मुद्दे पर एकजुट होता नजर आ रहा है। विपक्षी दलों की एकजुटता की वजह से संसद के बजट सत्र के पहले चरण में अभी तक राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा तक नहीं शुरू हो पाई है।

विपक्ष हिंडनबर्ग और अडानी समूह की जांच के लिए जेपीसी की मांग पर अड़ा हुआ है और दोनों सदनों में हंगामे की वजह से बजट सत्र के पहले सप्ताह में कोई कामकाज नहीं हो पाया है।

मध्य पूर्व में तनाव से रुपए और देश की विकास दर को काफी कम जोखिम: रिपोर्ट ये भी पढ़ें  मध्य पूर्व में तनाव से रुपए और देश की विकास दर को काफी कम जोखिम: रिपोर्ट

इस बार बजट सत्र की शुरूआत 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुई। उसी दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। अगले दिन एक फरवरी को वित्त मंत्री ने सदन में बजट पेश किया।

सोना फिर 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे, चांदी की कीमत में भी आई कमी  ये भी पढ़ें  सोना फिर 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे, चांदी की कीमत में भी आई कमी

संसदीय परंपरा के अनुसार बजट पेश करने के अगले दिन यानी दो फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो जानी चाहिए थी लेकिन दो और तीन फरवरी, दोनों दिन विपक्षी हंगामे की वजह से ऐसा हो नहीं पाया।

शेयर बाजार क्रैश: सेंसेक्स 354 अंक टूटा, निफ्टी 24,650 के नीचे ये भी पढ़ें  शेयर बाजार क्रैश: सेंसेक्स 354 अंक टूटा, निफ्टी 24,650 के नीचे

ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या आज से शुरू सप्ताह में भी सदन में कोई कामकाज हो पायेगा? क्या सोमवार को सुबह 11 बजे भी दोनों सदनों में हंगामा ही देखने को मिलेगा? क्या जेपीसी की मांग को लेकर सरकार और विपक्ष में जारी गतिरोध जारी रहेगा या समाधान का कोई रास्ता निकल पाएगा?

फिलहाल तो विपक्षी दल, जेपीसी की मांग से पीछे हटने को तैयार नजर नहीं आ रहे हैं, वहीं सरकार की तरफ से भी यह साफ किया जा चुका है कि सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है। विपक्ष बिना किसी मतलब के इसपर हंगामा कर रहा है क्योंकि वह सदन में चर्चा करना ही नहीं चाहता है। सरकार की तरफ से यह भी तर्क दिया जा रहा है कि एसबीआई और एलआईसी पूरी तरह सुरक्षित है।

कांग्रेस की तरफ से इस बार जहां विपक्षी दलों को एकजुट करने और बनाए रखने का जिम्मा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संभाल रहे हैं वहीं भाजपा की तरफ से यह कहा जा रहा है कि देश में पहली बार राष्ट्रपति बनी एक आदिवासी महिला ने अपना पहला अभिभाषण दिया है और विपक्ष इस पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा से भाग रहा है।

ऐसे में सरकार अपने स्टैंड से बिल्कुल भी पीछे हटने को तैयार नहीं है लेकिन उसका यह भी मानना है कि सोमवार तक समाधान का कोई रास्ता निकल सकता है ताकि सदन में चर्चा शुरू हो सके। हालांकि अभी तक इसे लेकर विपक्षी दलों की तरफ से कोई संकेत नहीं आये है।

यह तय माना जा रहा है कि अगले सप्ताह सोमवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले सरकार और विपक्ष दोनों ही अलग-अलग बैठकर अपनी-अपनी रणनीति तैयार करेंगे और उसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि सोमवार को सदन चल पाएगा या नहीं?

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: सम्भलहेड़ा में राशन वितरण में खेल, अंगूठा लगवाकर राशन न देने का ग्रामीणों ने किया विरोध

सम्भलहेड़ा/मीरापुर। ग्राम सम्भलहेड़ा में राशन वितरण को लेकर चल रही अनियमितताओं की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। ग्रामीणों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर: सम्भलहेड़ा में राशन वितरण में खेल, अंगूठा लगवाकर राशन न देने का ग्रामीणों ने किया विरोध

शामली: पीसीएस से नेता बने अलंकार अग्निहोत्री का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' पार्टी का किया ऐलान

शामली। यूजीसी (UGC) के विरोध में अपना पद छोड़ने वाले चर्चित पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार को एक बार...
Breaking News  शामली 
शामली: पीसीएस से नेता बने अलंकार अग्निहोत्री का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' पार्टी का किया ऐलान

मुजफ्फरनगर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी: किसानों का चयन हुआ संपन्न

मुजफ्फरनगर। जनपद में कृषि यंत्रों पर अनुदान योजना का लाभ देने के लिए कृषि विभाग द्वारा एक पारदर्शी ई-लॉटरी प्रक्रिया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी: किसानों का चयन हुआ संपन्न

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

हम चाहते थे नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, अब राज्यसभा सदस्य बनकर रिटायर हो जाएंगे: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर तंज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हम चाहते थे नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, अब राज्यसभा सदस्य बनकर रिटायर हो जाएंगे: अखिलेश यादव

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं