सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में खुले, नतीजों के सीजन पर बाजार की नजर

On

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में खुला। बाजार की नजर आज से शुरू हो रहे नतीजों के सीजन पर बनी हुई है। शुरुआती कारोबार में आईटी, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही है। सुबह करीब 9.25 बजे, सेंसेक्स 191.14 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,964.80 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 59.20 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,105.35 पर कारोबार कर रहा था। ब्रॉडकैप सूचकांकों में, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.21 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी रियलिटी 1.35 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।

 

और पढ़ें विश्व बैंक का भरोसा बरकरार! भारत की जीडीपी ग्रोथ फोरकास्ट बढ़ी, 6.5% की छलांग; उपभोक्ता खर्च बना विकास का इंजन

और पढ़ें भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, आईटी और मिडकैप शेयरों में खरीदारी हावी

निफ्टी फार्मा 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी आईटी 0.56 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 1.17 प्रतिशत की बढ़त में रहे। निफ्टी एफएमसीजी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। बाजार जानकारों के अनुसार, "नतीजों के सीजन पर बाजार की गहरी नजर रहेगी। आईटी शेयरों में गिरावट के बाद कुछ सुधार देखने को मिला है, लेकिन इस सेगमेंट के लिए मुश्किलें अभी भी बनी हुई हैं। बैंकिंग शेयर कमजोर कमाई की उम्मीदों के चलते सीमित दायरे में ही रहे हैं।

और पढ़ें सितंबर में घर में पकाई जाने वाली थाली हुई सस्ती, सब्जियों के दाम कम होने का दिखा असर

 

असुरक्षित ऋण सेगमेंट में एनआईएम का दबाव और बढ़ती देनदारियां बैंकिंग नतीजों पर असर डालेंगी।" उन्होंने आगे कहा कि कुल मिलाकर दूसरी तिमाही की कमाई सामान्य रहने की संभावना है, इसलिए बाजार की नजर ऑटोमोबाइल और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी वस्तुओं के वास्तविक बाजार में हो रहे बदलावों पर रहेगी। इन वस्तुओं की मजबूत मांग की उत्साहजनक रिपोर्टें हैं और यह तीसरी तिमाही और उसके बाद भी अच्छे नतीजों में तब्दील होंगी। इस बीच, सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इटरनल, सनफार्मा, इंफोसिस और एमएंडएम टॉप गेनर्स थे।

 

पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और टाइटन टॉप लूजर्स थे। अमेरिकी मार्केट में पिछले ट्रेडिंग सेशन में डाउ जोंस 1.20 अंक की मामूली गिरावट के साथ 46,601.78 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 39.13 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,753.72 और नैस्डेक 255.01 अंक या 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,043.38 पर हरे निशान में बंद हुआ। सुबह के कारोबार में अधिकांश एशियाई मार्केट हरे रंग में कारोबार कर रहे थे। चीन का शंघाई इंडेक्स 1.26 प्रतिशत की बढ़त में रहा। जापान का निक्केई 1.41 प्रतिशत की तेजी में रहा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की गिरावट में रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.70 प्रतिशत की बढ़त में रहा। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 8 अक्टूबर को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 81.28 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 329.96 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 



 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

बुलंदशहर में 10 लाख की आतिशबाज़ी हुई गायब! पुलिस चौकी से वीडियो वायरल

   बुलंदशहर।“उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जहाँ पुलिस ने 10 लाख रुपये की आतिशबाज़ी...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में 10 लाख की आतिशबाज़ी हुई गायब! पुलिस चौकी से वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, सरकार और कांग्रेस में सियासी तकरार

MP OBC Reservation: मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने के मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, सरकार और कांग्रेस में सियासी तकरार

Bajaj Pulsar 125: अब और भी सस्ती हुई ये पावरफुल बाइक — जानिए नई कीमत, माइलेज और EMI की पूरी डिटेल

अगर आप भी एक दमदार लुक और जबरदस्त माइलेज वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके...
ऑटोमोबाइल 
Bajaj Pulsar 125: अब और भी सस्ती हुई ये पावरफुल बाइक — जानिए नई कीमत, माइलेज और EMI की पूरी डिटेल

मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग का बड़ा ऑपरेशन, 34.21 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, पांच यात्री गिरफ्तार

Mumbai Airport Cannabis: मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने विशेष सूचना के आधार पर तीन अलग-अलग मामलों में...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग का बड़ा ऑपरेशन, 34.21 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, पांच यात्री गिरफ्तार

पूजा भट्ट ने सुनाया ‘दुश्मन’ शूटिंग का किस्सा, कैसे संजय दत्त ने बारटेंडर को डराया

मुंबई। अभिनेत्री-फिल्म निर्माता पूजा भट्ट अपने पॉडकास्ट द पूजा भट्ट शो में फिल्मों से जुड़ी पुरानी यादें शेयर कर रही...
मनोरंजन 
पूजा भट्ट ने सुनाया ‘दुश्मन’ शूटिंग का किस्सा, कैसे संजय दत्त ने बारटेंडर को डराया

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में 10 लाख की आतिशबाज़ी हुई गायब! पुलिस चौकी से वीडियो वायरल

   बुलंदशहर।“उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जहाँ पुलिस ने 10 लाख रुपये की आतिशबाज़ी...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में 10 लाख की आतिशबाज़ी हुई गायब! पुलिस चौकी से वीडियो वायरल

सहारनपुर पुलिस ने लापता युवक विशाल को खोजकर परिवार से मिलवाया

सहारनपुर (बड़गांव)। पुलिस ने एक लापता युवक को तलाश कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार गांव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने लापता युवक विशाल को खोजकर परिवार से मिलवाया

सहारनपुर थाना मिर्जापुर पुलिस ने स्मैक और चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर (मिर्जापुर)। सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर थाना मिर्जापुर पुलिस ने स्मैक और चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

मेरठ में थाना भावनपुर पुलिस ने खोया हुआ 7 वर्षीय बच्चे को परिवार से मिलवाया

मेरठ। थाना भावनपुर पुलिस ने खोये हुए सात साल के बच्चे को परिजनों से मिलवाया। चौकी प्रभारी काली नदी जोगेन्द्र...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में थाना भावनपुर पुलिस ने खोया हुआ 7 वर्षीय बच्चे को परिवार से मिलवाया