Tuesday, May 13, 2025

मुज़फ्फरनगर में फलों का बाग लगाने के नाम पर 15. 65 लाख रुपये हड़पे, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। आंध्रप्रदेश में फलों का बाग लगाने के नाम पर 15 लाख 65 हजार रुपये हड़प लिए। पीडि़त की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं।

 

शहर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की रोड निवासी रजत गोयल ने रुपये हड़पने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि प्रॉपर्टी में निवेश की इच्छा के चलते उनके मित्र उदयवीर सिंह ने चंडीगढ़ निवासी पुनीत नंदा से उनकी मुलाकात कराई थी।

 

आरोपी पुनीत ने बताया था कि आंध्र प्रदेश में कृषि भूमि की खरीद-फरोख्त के साथ ही उनकी कंपनी फलों के बाग लगाकर आधुनिक तरीकों से ज्यादा फलों का उत्पादन कर लाभ कमाती है। इस पर विश्वास कर पीडि़त ने कई लाख रुपये का निवेश आरोपियों के कहने पर कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने उनके कहने के काफी दिन के बाद भी उनकी जमीन पर बाग नहीं लगाया। न ही तीन एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराई। पता करने पर जानकारी मिली कि आरोपी और उसके साथी आंध्र प्रदेश में अपनी चल और अचल संपत्ति बेचकर फरार हो गए हैं।

 

आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों से पीडि़त से 15 लाख 36 हजार रुपये हड़प लिए। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि पुनीत के खिलाफ मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, शामली आदि स्थानों पर एफआईआर दर्ज हैं। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय